विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शकीरा के फेसबुक पर दस करोड़ प्रशंसक

By Edited By:
Published: Sat, 19 Jul 2014 04:52 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 20 Jul 2014 09:44 AM (GMT+05:30)

ग्रैमी पुरस्कार विजेता शकीरा के प्रशंसकों की संख्या सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर दस करोड़ का आंकड़ा पार कर गई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लास एंजिलिस। ग्रैमी पुरस्कार विजेता शकीरा के प्रशंसकों की संख्या सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर दस करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। यह रिकॉर्ड बनाने वाली वह पहली हस्ती हैं। शकीरा सोशल नेटवर्किग पर सबसे अधिक सक्रिय रहने वाली कलाकारों में एक हैं।

पीपुल पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबिया की 37 वर्षीय गायिका के फेसबुक पर दस करोड़ प्रशंसक हो गए हैं। यह उपलब्धि पाने वाली वह पहली हस्ती है। शकीरा ने इस मौके पर कहा, मैं इस उपलब्धि से काफी खुश हूं। सोशल मीडिया विशेषतौर पर फेसबुक ने मेरी और बाकी कलाकारों की दर्शकों के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाने में मदद की है। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने शकीरा को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।

वाका वाका की गायिका ने सालभर के अपने महत्वपूर्ण पलों का एक वीडियों भी फेसबुक पर डाला है। इस वीडियो में शकीरा द्वारा की जाने वाली चैरिटी, उनके बेटे मिलान की फोटो देखी जा सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद भी किया है।

पढ़े : ..जब सिद्धार्थ की पार्टी में पड़ा रंग में भंग