विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय दत्त ने अविश्वसनीय जिंदगी जी है: हिरानी

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 18 Dec 2014 09:18 AM (IST)Updated: Thu, 18 Dec 2014 09:36 AM (IST)

संजय दत्त के साथ दो ‘मुन्नाभाई’ फिल्म करने वाले फिल्मकार राजकुमार हिरानी की तमन्ना इस अभिनेता की जिंदगी पर फिल्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। संजय दत्त के साथ दो ‘मुन्नाभाई’ फिल्म करने वाले फिल्मकार राजकुमार हिरानी की तमन्ना इस अभिनेता की जिंदगी पर फिल्म बनाने की है। रणबीर कपूर इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभाएंगे और अभिजात जोशी इसके निर्देशक होंगे।

जेल में बंद संजय दत्त क्या करके गुजार रहे हैं वक्त, जानें!

55 साल के संजय दत्त फिलहाल जेल में हैं। हिरानी का कहना है, ‘संजय की पत्नी मान्यता ने एक बार मुझसे कहा कि आप संजू पर फिल्म क्यों नहीं बनाते? इस बात पर मैंने तब तक ध्यान नहीं दिया, जब तक संजय ने खुद मुझे अपने बारे में नहीं बताया। मैं केवल यह सोच रहा था कि हे भगवान! क्या जिंदगी जी है संजय ने! जब भी मैं संजय की बातें सुनकर उनके घर से निकलता था अभिजात को बताता था।

पढ़ेंः संजय दत्त के लिए 'पीके' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखना चाहते हैं आमिर