विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वाइन फ्लू से बचने के लिए घरेलू नुस्खे अपना रहे हैं सलमान

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 02 Mar 2015 10:28 AM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2015 12:45 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू हो गया है जिसके चलते उन्हें गुजरात के राजकोट में फिल्म की शूटिंग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू हो गया है जिसके चलते उन्हें गुजरात के राजकोट में फिल्म की शूटिंग छोड़कर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब राजकोट में उनकी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की पूरी टीम काफी घबराई हुई है।

सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू, हालत स्थिर

हालांकि पूरी टीम राजकोट में फिलहाल शूटिंग जारी रखे हुए है लेकिन हर किसी ने स्वाइन फ्लू का टेस्ट करा लिया है। टीम के सभी लोग पूरी अहतियात बरत रहे हैं ताकि कोई भी एच1एन1 के वायरस की चपेट में न आ जाए।

फिल्म की शूटिंग गोंडल की महारानी कुमुद कुमारी के घर में चल रही है। महारानी ने फिल्म के लीड एक्टर सलमान खान को स्वाइन फ्लू से बचने से घरेलू नुस्खे सुझाए हैं।

एक सूत्र ने कहा, 'शाही लोगों के पास इस वायरस के लिए घरेलू उपाय है, जिसमें कपूर और इलाइची को मिलाकर सूंघना भी एक उपाय है। सेट पर आयुर्वेदिक पेय और होम्योपैथिक दवाएं दी जा रही हैं।'

सनी की पिंक बिकिनी का दिलचस्प राज

फिल्म में सलमान की बहन का रोल कर रही स्वरा भास्कर ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'शूटिंग तेजी से चल रही है। हम मास्क लगाकर रिहर्सल करते हैं और सिर्फ कैमरे के सामने ही मास्क उतारते हैं।'

आपको बता दें कि शूटिंग के दौरान सोनम कपूर को तेज बुखार था, जिसके बाद उन्हें राजकोट के स्टर्लिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके स्वाइन फ्लू टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि मुंबई के अस्पताल में भर्ती एक्ट्रेस की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

एआईबी रोस्ट को लेकर ये क्या बोल गईं राखी सावत