विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एआईबी रोस्ट को लेकर ये क्या बोल गईं राखी सावंत

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 25 Feb 2015 08:51 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 25 Feb 2015 09:07 AM (GMT+05:30)

एआईबी नॉकआउट को लेकर चल रहे विवाद पर किसी ने कड़ी आपत्ति जताई है तो किसी ने भाषण और अभिव्यक्ति ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एआईबी नॉकआउट को लेकर चल रहे विवाद पर किसी ने कड़ी आपत्ति जताई है तो किसी ने भाषण और अभिव्यक्ति के अधिकार का हवाला देते हुए इसे शो का सपोर्ट किया है।

एआईबीः सोनाक्षी ने दिया महेश भट्ट को करारा जवाब

लेकिन अब इसपर किसी ने ऐसी प्रतिक्रिया दी है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ये अजीबोगरीब प्रतिक्रिया किसी और ने नहीं बल्कि बड़बोली एक्ट्रेस राखी सावंत ने दी है।

हाल ही में एक इंटर्व्यू के दौरान राखी ने कहा कि उनके दोस्तों करण जौहर और रणवीर सिंह के साथ धोखा हुआ है और उनकी आवाज डब करते हुए गलत शब्द बोले गए हैं।

एआईबीः हाई कोर्ट ने लगाई करण जौहर की गिरफ्तारी पर रोक

जी हां, राखी ने यही कहा है। बकौल राखी, 'चीटिंग हुई है करण जौहर और रणवीर सिंह के साथ। वो ऐसी बातें कभी नहीं बोल सकते।'

एआईबी के को-फाउंडर तन्मय भट्ट भी राखी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'रोस्ट पर आई मेरी पसंदीदा प्रतिक्रिया है ये।'

खैर, बात अगर राखी की हो, तो कुछ भी हो सकता है।

खुल गया राज! ...तो इनके नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा