विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस के होस्ट के तौर पर कपिल को देखना चाहते हैं सलमान!

By Edited By:
Published: Sat, 20 Sep 2014 02:35 PM (GMT+05:30)

कपिल शर्मा को कौन नहीं जानता! 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' ने उन्हें कॉमेडियन का खिताब दिलवा दिया। कपिल का क्रेज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कपिल शर्मा को कौन नहीं जानता! 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' ने उन्हें कॉमेडियन का खिताब दिलवा दिया। कपिल का क्रेज कुछ इस तरह छाया हुआ है कि बड़े-बड़े स्टार भी उनके दीवाने हो गए हैं। आने वाले रियलिटी शो बिग बॉस के आठवें सीजन के लिए भले ही होस्ट के रूप में सलमान को रखा गया है पर उन्हें लगता है कि इस शो के लिए बतौर होस्ट कपिल को लिया जाए।

सलमान खान को लगता है कि रियलिटी शो के होस्ट के तौर पर उनके मुकाबले एक स्टैंडअप कॉमेडियन ज्यादा अच्छा न्याय कर सकता है। सलमान खान कपिल को लेकर काफी गंभीर हैं यहां तक कि उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' के होस्ट के तौर पर कपिल का नाम आगे किया है।

हालांकि सलमान खान ने कपिल के अलावा कॉमेडियन कृष्णा का नाम भी इस हाई वोल्टेज रियलिटी शो के लिए आगे किया है। सलमान का कहना है कि, जिस तरह का यह शो है उसके लिए एक स्टैंडअप कॉमेडियन की जरूरत है, हम चाहकर भी उस तरह की कॉमेडी नहीं कर सकते जैसे ये कॉमेडियन करते हैं, कपिल और कृष्णा में क्षमता है कि वह लोगों हंसा सके क्योंकि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो प्रकृति प्रदत या फिर गॉड गिफ्ट होती है।

उल्लेखनीय है कि कपिल ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ हिट गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के आठवें सीजन का पहला एपिसोड होस्ट किया था।

'बिग बॉस' आने वाले 21 सितंबर से टेलीविजन के कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहा है। अब सवाल आपसे है कि क्या बिग बॉस के होस्ट की भूमिका में अभिनेता सलमान खान की जगह ले सकेंगे कपिल..?

पढ़ें: किसी टीवी शो में नहीं जाएंगे रितिक रोशन

पढ़ें: जैकलीन को दिल दे बैठे हैं सलमान खान