विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसी टीवी शो में नहीं जाएंगे रितिक रोशन!

By rohitEdited By:
Published: Thu, 18 Sep 2014 08:59 AM (IST)Updated: Mon, 22 Sep 2014 10:10 AM (IST)

खबर है कि रितिक रोशन अपनी आने वाली फिल्म 'बैंग बैंग' का प्रमोशन करने के लिए किसी रियलिटी शो में नहीं जाएंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। खबर है कि रितिक रोशन अपनी आने वाली फिल्म 'बैंग बैंग' का प्रमोशन करने के लिए किसी रियलिटी शो में नहीं जाएंगे।
सूत्रों ने बताया 'रितिक को अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा है और इसीलिए वे टीवी के किसी रियलिटी शो पर इसका प्रमोशन नहीं करेंगे। रितिक को लगता है कि उनकी फिल्म कमाल की बनी है और इसके प्रचार के लिए किसी शो पर जाने की जरूरत नहीं है।'
रितिक की 'बैंग बैंग' को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है। यह टॉम क्रूज और कैमरुन डियाज की फिल्म 'नाइट एंड डे" का आधिकारिक हिंदी रीमेक है।
सिद्धार्थ आनंद का कहना है 'यह फैसला हम सभी ने मिलकर किया है। 'बैंग बैंग' जैसी फिल्मों को रियलिटी टीवी के जरिए प्रमोट करने की कोई जरूरत ही नहीं है। फिल्म के टीजर और प्रोमो ने पर्याप्त काम कर दिया है और फिल्म को लेकर उत्सुकता जगा दी है। हमें अपने प्रोडक्ट पर पूरा भरोसा है हम टीवी पर प्रचार की अंधी दौड़ में शामिल नहीं होना चाहते।'
इससे पहले आमिर खान भी अपनी फिल्‍म धूम 3 के लिए यही रणनीति अपना चुके हैं। आमिर ने भी धूम 3 का किसी रियलिटी शो में जाकर प्रमोशन नहीं किया था और उसके बावजूद यह फिल्‍म बॉलीवुड की सबसे कामयाब फिल्‍म बन गई।

पढ़ें: रितिक की फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

पढ़ें: रितिक ने इस फिल्‍म निर्देशक को तीन साल तक इंतजार कराया