विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: 'तुम बिन' के बाद सलमान ख़ान ने अनुभव सिन्हा को क्यों कहा- स्टुपिड!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 20 Oct 2016 02:00 PM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2016 02:37 PM (IST)

अब 'तुम बिन 2' रिलीज़ होने वाली है। अनुभव बताते हैं कि यह फ़िल्म ना तो 'तुम बिन' का रीमेक है और ना ही सीक्वल।

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के करियर की पहली फ़िल्म 'तुम बिन' कल्ट रोमांटिक फ़िल्म मानी जाती है। अगर अनुभव की मानें तो सलमान ख़ान ख़ुद इस फ़िल्म में काम करना चाहते थे।

सलमान ख़ान दबंग तो अब बने हैं, लेकिन एक दौर था जब वो रोमांटिक फ़िल्मों के हीरो के तौर पर पहचाने जाते थे। ख़ासकर 90 के दशक में सलमान ने एक के बाद एक रोमांटिक फ़िल्में की हैं, जो हिट भी रहीं। अनुभव की डेब्यू फ़िल्म 'तुम बिन' 2001 में रिलीज़ हुई थी। ये वही दौर था, जब सलमान रोमांटिक फ़िल्मों के लिए पसंदीदा हीरो हुआ करते थे। अनुभव के मुताबिक, जब फ़िल्म दर्शकों को पसंद आने लगी, तो सलमान ख़ान ने एक दिन उन्हें बुलाया और पूछा कि यह फिल्म उन्होंने किस-किस स्टार को ऑफर की थी।

ऐ दिल है मुश्किल... ऋषि कपूर ने वैष्णो देवी से मांगी ये मुराद?

जवाब में अनुभव ने कहा कि उन्होंने तो किसी भी स्टार को यह फ़िल्म ऑफर ही नहीं की थी, क्योंकि वह उनकी पहली फ़िल्म थी और स्टार्स के पास जाने का कोई फ़ायदा ही नहीं था। कोई स्टार शायद फ़िल्म नहीं करता।सलमान ने यह बात सुनकर अनुभव को कहा- ''तुम स्टुपिड हो।''

देखिए 'दंगल' ट्रेलर, आमिर ख़ान का ये रूप देखकर दंग रह जाएंगे!

सलमान के इस जवाब से तो यही लगता है जैसे वो कह रहे हों कि अनुभव उनके पास फ़िल्म लेकर क्यों नहीं गए। जब अनुभव से इस बारे में पूछा गया, क्या सलमान ने यह इच्छा जताई थी कि वह फ़िल्म में काम करना चाहते थे। इस पर अनुभव ने कहा- ''मैं ऐसा नहीं कह सकता, लेकिन हो सकता है कि उन्हें फ़िल्म की कहानी पसंद आयी थी, तो मुमकिन है कि पास जाता तो वह हां कह देते।''

कारों के दुश्मन रोहित शेट्टी ने इस बार उड़ाई सोनाक्षी सिन्हा की कार

अब 'तुम बिन 2' रिलीज़ होने वाली है। अनुभव बताते हैं कि यह फ़िल्म ना तो 'तुम बिन' का रीमेक है और ना ही सीक्वल। यह फ़िल्म सिर्फ़ एक कहानी के लिए संदर्भ मात्र है। अनुभव आगे बताते हैं कि उन्होंने उसी नाम से प्रेम कहानी बनाने का निर्णय इसलिए लिया, क्योंकि उन्हें ट्वीटर और फेसबुक पर लगातार रिक्वेस्ट आ रही थीं। उन्हें लगा कि यह फ़िल्म दर्शकों के ज़हन में अब भी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।