विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ऐ दिल है मुश्किल'... ऋषि कपूर ने मांगी वैष्णो देवी से ये मुराद?

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 20 Oct 2016 11:06 AM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2016 01:57 PM (IST)

रणबीर की सारी मुश्किलों का हल 'ऐ दिल है मुश्किल' की कामयाबी से हो सकता है। ऋषि से बेहतर इस बात को और कौन समझ सकता है।

News Article Hero Image

मुंबई। गणेश विसर्जन के दौरान मीडिया के साथ कथित बदसुलूकी को लेकर ख़बरों में रहे ऋषि कपूर वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। ऋषि धार्मिक व्यक्ति हैं, और उनकी इस तीर्थ यात्रा को रणबीर कपूर की फ़िल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' से जोड़कर देखा जा रहा है।

करण जौहर डायरेक्टिड फ़िल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज़ में सिर्फ़ आठ दिन बाक़ी हैं, लेकिन अभी तक तस्वीर साफ़ नहीं है। फ़िल्म में फ़वाद ख़ान की प्रेजेंस की वजह से इसका विरोध किया जा रहा है। महाराष्ट्र में एमएनएस अभी भी ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज़ के ख़िलाफ़ है, जबकि करण जौहर इस मामले में आधिकारिक बयान जारी करके एक तरह से माफ़ी मांग चुके हैं। मगर एमएनएस टस से मस होने को राज़ी नहीं है। करण जौहर ने फ़िल्म की रिलीज़ का रास्ता साफ़ करवाने के लिए मुंबई पुलिस और गृहमंत्री से भी मुलाक़ात की है।

ऐसे हालात में ऋषि कपूर का तीर्थ यात्रा पर निकलना काफी अहम हो जाता है। ऋषि ने वैष्णो देवी की यात्रा की एक तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट की है। तस्वीर में ऋषि अपने दोस्त के साथ दिख रहे हैं और माथे पर लाल रंग की चुनरी बांधी हुई है।

देखिए 'दंगल' का ट्रेलर, आमिर ख़ान का ये रूप देखकर दंग रह जाएंगे!

'ऐ दिल है मुश्किल' को लेकर काफी हाइप है, मगर विरोध के चलते फ़िल्म को नुक़सान हो सकता है। रणबीर कपूर के लिए इस फ़िल्म की सक्सेस काफी अहम है, क्योंकि कुछ वक़्त से उनकी फ़िल्मों को कमर्शियल सक्सेस नहीं मिल रही है। उनकी पिछली बड़ी हिट 'यह जवानी है दीवानी' है, जो 2013 में आई थी। इसके बाद रिलीज़ हुई फ़िल्में बेशरम, रॉय, बॉम्बे वेल्वेट और तमाशा बॉक्स ऑफ़िस पर फेल रही हैं।

कारों के 'दुश्मन' रोहित शेट्टी ने इस बार उड़ाई सोनाक्षी सिन्हा की कार

रणबीर की इन सारी मुश्किलों का हल 'ऐ दिल है मुश्किल' की कामयाबी से हो सकता है। ऋषि से बेहतर इस बात को और कौन समझ सकता है। उम्मीद है कि ऋषि ने जो भी मुराद मांगी है, वो ज़रूर पूरी होगी।