विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कारों के 'दुश्मन' रोहित शेट्टी ने इस बार उड़ाई सोनाक्षी सिन्हा की कार!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 20 Oct 2016 10:33 AM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2016 10:58 AM (IST)

रोहित की 'गोलमाल' सीरीज़ समेत तकरीबन सभी फ़िल्मों में कार स्टंट्स पर काफी खर्च किया जाता है और दर्शक इन्हें पसंद भी करते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। रोहित शेट्टी अपनी फ़िल्मों में कारों को हवा में उड़ाने के लिए मशहूर हैं। उनकी फ़िल्मों की एक्शन सिक्वेंसेज कार चेज़ और स्टंट्स के बिना पूरी नहीं होतीं। मगर अब तो लगता है कि रियल लाइफ़ में रोहित कारों के 'दुश्मन' बन गए हैं और उनकी वजह से सोनाक्षी सिन्हा की कार डैमेज हो गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेट्टी ने मुंबई के पॉश जुहू इलाक़े में एक पूरी बिल्डिंग ख़रीदी है और इसे वो अपना रेज़ीडेंस बना रहे हैं। रोहित की ये बिल्डिंग शत्रुघ्न सिन्हा के बंगले के पास है। ख़बरों के मुताबिक जब रोहित की बिल्डिंग का रेनोवेशन चल रहा था, तो सीमेंट की स्लैब सोनाक्षी की एक कार पर गिर पड़ी और सोना की कार डैमेज हो गई, लेकिन जब उन्हें पता चला कि बिल्डिंग रोहित शेट्टी की है, तो सोनाक्षी ने ज़्यादा तूल नहीं दिया। आख़िर रोहित 100 करोड़ के डायरेक्टर हैं और उनकी फ़िल्म में काम करना किसी भी हीरोइन की क़िस्मत बदल सकता है। वैसे भी अजय देवगन के ज़रिए सोनाक्षी और रोहित के संबंध अच्छे हैं।

रीना रॉय को इस काल में देखकर दिल टूट जाएगा आपका

रोहित की 'गोलमाल' सीरीज़ समेत तकरीबन सभी फ़िल्मों में कार स्टंट्स पर काफी खर्च किया जाता है और दर्शक इन्हें पसंद भी करते हैं। बहरहाल अब ये देखना है कि सोनाक्षी की कार डैमेज की भरपाई रोहित किस तरह करते हैं।