विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए 'दंगल' का ट्रेलर, आमिर ख़ान का ये रूप देखकर दंग रह जाएंगे!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 20 Oct 2016 11:39 AM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2016 01:44 PM (IST)

महावीर फोगट ने अपनी बेटियों गीता और बबीता फोगट को अवॉर्ड विनिंग रेस्लर बनाने के लिए उनके साथ ख़ुद मेहनत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर ख़ान की फ़िल्म दंगल का ट्रेलर इंटरनेट पर रिलीज़ कर दिया गया है। नितेश तिवारी डायरेक्टिड फ़िल्म रियल लाइफ़ से प्रेरित फ़िल्म है, जिसमें पहलवान और कुश्ती कोच महावीर सिंह फोगट की लाइफ़ को दिखाया गया है।

फ़िल्म के ट्रेलर को देखकर समझ में आता है कि आमिर ख़ान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट क्यों कहा जाता है। किरदार के हिसाब से बॉडी शेप, बॉडी लैंग्वेज और हरियाणवी एक्सेंट पर आमिर की मेहनत का अंदाज़ा हो जाता है। ट्रेलर में महावीर फोगट की जर्नी दिखाई गई है और इस जर्नी के विभिन्न पड़ावों पर आमिर का ट्रांसफॉर्मेशन असरदार है।

सलमान ख़ान का तूफ़ानी सफ़र ख़त्म, अब उनकी जगह ये स्टार कहेगा कुछ और...

महावीर फोगट ने अपनी बेटियों गीता और बबीता फोगट को अवॉर्ड विनिंग रेस्लर बनाने के लिए उनके साथ ख़ुद मेहनत की। फ़िल्म में साक्षी तंवर आमिर की पत्नी के रोल में हैं।