Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान ख़ान ने रिवील किया FU में सैराट एक्टर आकाश का फ़र्स्ट लुक

    By मनोज वशिष्ठEdited By:
    Updated: Sat, 15 Apr 2017 11:14 AM (IST)

    महेश मांजरेकर से दोस्ती के नाते सलमान इस फ़िल्म से एसोसिएट हुए हैं और इसे प्रमोट कर रहे हैं। फ़िल्म के एक गाने को सलमान आवाज़ भी दे रहे हैं।

    सलमान ख़ान ने रिवील किया FU में सैराट एक्टर आकाश का फ़र्स्ट लुक

    मुंबई। मराठी ब्लॉकबस्टर सैराट से रातोंरात स्टार बने एक्टर आकाश थोसर अब महेश मांजरेकर की फ़िल्म FU- Friends Unlimited में लीड रोल निभा रहे हैं। कुछ दिन पहले सलमान ख़ान ने फ़िल्म का टीज़र जारी किया था और अब फ़िल्म में आकाश का फ़र्स्ट लुक रिवील किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान ने ट्वीटर पर आकाश का लुक शेयर करते हुए इसकी रिलीज़ डेट की जानकारी भी दी है। सलमान ने लिखा है- महेश मांजरेकर की फ़िल्म FU से आकाश थोसर इस लुक के साथ लौट रहे हैं। 2 जून को फ़िल्म रिलीज़ हो रही है। इसके बाद सलमान ने मराठी में लिखा है- दोस्तीसाठी कायपन, यानि दोस्ती के लिए कुछ भी। 

    ये भी पढ़ें: अभय और सोनम के बीच झगड़े के बाद अनिल कपूर ने कही ये फेयर बात

    FU चार दोस्तों की कहानी है। फ़िल्म में आकाश के अलावा माधुरी देसाई, सत्या मांजरेकर और संस्कृति बालगुडे मुख्य किरदार निभाते नज़र आएंगे। महेश मांजरेकर से दोस्ती के नाते सलमान इस फ़िल्म से एसोसिएट हुए हैं और इसे प्रमोट कर रहे हैं। फ़िल्म के एक गाने को सलमान आवाज़ भी दे रहे हैं। सिंगिंग में ये सलमान का मराठी डेब्यू होगा। सलमान के साथ महेश जय हो, दबंग, रेडी, बॉडीगार्ड और वांटेड में काम कर चुके हैं।

    ये भी पढ़ें: बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना को ज़ोर का झटका, टूटा क्वीन बनने का सपना 

    comedy show banner
    comedy show banner