विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान को आई इस 'बच्ची' की याद,19 साल पहले देखा था, आप Video देखिये

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 08 Sep 2017 05:53 PM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2017 11:54 AM (IST)

सलमान ने लिखा "समय कैसे बीत जाता है। मैंने रवीना को 'जब प्यार किसी से होता है' (1998 रिलीज़) के समय बच्ची के रूप में देखा था।"

सलमान को आई इस 'बच्ची' की याद,19 साल पहले देखा था, आप Video देखिये
सलमान को आई इस 'बच्ची' की याद,19 साल पहले देखा था, आप Video देखिये

मुंबई। सलमान खान ने पचास की उम्र पार कर ली है। ऐसे में ज़ाहिर है कि आज के जनरेशन के एंटरटेमेंट में एंटर करने वाले उनके लोगों को उन्होंने किसी समय छोटे बच्चे के रूप में देखा होगा। ऐसा ही कुछ हुआ जब सलमान खान को प्रोड्यूसर रमेश तौरानी की बेटी याद आ गई, जिन्होंने एक वीडियो सॉन्ग के साथ इस दुनिया में कदम रखा है।

आपको बता दें कि पिछले साल ही ये ख़बर आई थी कि एक और रवीना बड़े परदे पर एंट्री की तैयारी कर रही है । ये नई रवीना हैं टिप्स म्यूज़िक कंपनी के मालिक और रेस जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी की बेटी। खुद का एक योग सेंटर चलाने वाली रवीना, ने कुंदन शाह की ' दिल है तुम्हारा ' में चाइल्ड एक्टर और सिद्धार्थ आनंद की ' बैंग बैंग ' में एसिस्टेंट डायरेक्शन का काम किया था और उनकी फिल्मों में आने की पूरी तैयारी है। भाई गिरीश (रमेश तौरानी के भाई कुमार तौरानी का बेटा) 2013 में ही फिल्म 'रमईया वस्तावैया ' से लॉन्च हो चुका है।

रवीना ने फिल्म तो नहीं एक म्यूज़िक वीडियो से अपना एक्टिंग डेब्यू कर लिया है। ये सिंगर शुभ्रो गांगुली का नया सिंगल ' दिल ज़रा तू सुन' है जिसके वीडियो में रवीना नज़र आ रही हैं।

यह भी पढ़ें:KBC का धमाका : बच्चों को हरा कर बच्चन का शो टीआरपी में नंबर 2

सलमान खान ने रवीना को प्रमोट करने के बहाने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखा है। सलमान ने रवीना के वीडियो लिंक को टैग करते हुए बताया है कि ये रवीना , टंडन नहीं तौरानी है। सलमान ने लिखा "समय कैसे बीत जाता है। मैंने रवीना को 'जब प्यार किसी से होता है' (1998 रिलीज़) के समय बच्ची के रूप में देखा था।" बता दें कि जब प्यार किसी से होता है को रवीना के पिता ने ही प्रोड्यूस किया था।

अब दिलचस्प बात ये कि सलमान खान ने हाल ही में तौरानीज़ की फ्रेंचाइज़ी ' रेस ' के तीसरे भाग में काम करने के हामी भरी है। ऐसे में ज़ाहिर सी बात है कि ' प्रोड्यूसर की बेटी ' के लिए इतना करना तो बनता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।