विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: आमिर की बेटी इनसे सीख रही हैं फिल्म मेकिंग की बारीकी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 08 Sep 2017 01:43 PM (IST)

आमिर के बेटे जुनैद ने भी राजकुमार हिरानी के साथ उनकी फिल्म में असिस्टेंट का काम किया था।

Exclusive: आमिर की बेटी इनसे सीख रही हैं फिल्म मेकिंग की बारीकी
Exclusive: आमिर की बेटी इनसे सीख रही हैं फिल्म मेकिंग की बारीकी

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कुछ दिनों से ये ख़बरें आ रही हैं कि आमिर खान की बेटी इरा खान भारत से बाहर जाकर फिल्म मेकिंग की आगे पढ़ाई करना चाहती हैं। फिलहाल फिल्मों में एक्टिंग के फिल्ड में आने का उनका कोई इरादा नज़र तो नहीं आ रहा है लेकिन उनसे जुड़ी एक नयी ख़बर है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों वह नीरजा के निर्देशक राम माधवानी के प्रोड्क्शन हाउस से जुड़ी हुई हैं, जो कि फिल्में, विज्ञापन और शोज़ का निर्माण करता है। ईरा यहां उन्हें असिस्ट कर रही हैं और फिल्म मेकिंग की हर बारीकी को सीखने और समझने की कोशिश कर रही हैं। करीबी सूत्रों ने बताया है कि वह राम माधवानी के बड़े पैमाने पर बनने वाले बुद्ध पर आधारित प्रोजेक्ट का भी हिस्सा हैं और वह इसकी मेकिंग के कोर टीम में भी हैं। ख़ास बात यह है कि ईरा, आमिर खान जैसे सुपरस्टार की बेटी होने के बावजूद लो-प्रोफाइल होकर ही काम करना पसंद कर रही हैं। वह अपनी टीम के साथ बिल्कुल सामान्य व्यवहार तो रखती ही हैं और उन्हें स्टार डॉटर होने का कोई गुमान भी नहीं है। वह टीम के अन्य सदस्यों की तरह ही काफी मेहनत करती हैं। अगर कभी उनके सीनियर जरूरत पड़ने पर उन्हें डांट भी देते हैं तो वह इस बात को लेकर रिएक्ट नहीं करतीं बल्कि और अधिक सीखने की कोशिश करती हैं।

यह भी पढ़ें:रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्म का ये है जबरदस्त प्लान, पढ़िये और तैयार हो जाइये

 

ईरा नहीं चाहती हैं कि उन्हें लेकर कोई भी फेवरेटिज़्म हो क्योंकि वह आमिर की बेटी हैं। शायद यही वजह रही होगी कि उन्होंने काम सीखने के लिए राम माधवानी जैसे निर्देशक के साथ जाना मुनासिब समझा है। बताते चलें कि आमिर के बेटे जुनैद ने भी राजकुमार हिरानी के साथ उनकी फिल्म में असिस्टेंट का काम किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।