विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्म का ये है जबरदस्त प्लान, पढ़िये और तैयार हो जाइये

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 07 Sep 2017 12:51 PM (IST)Updated: Sun, 17 Sep 2017 09:50 AM (IST)

इस फिल्म को लेकर एक दिलचस्प जानकारी ये है कि 2.0 में अक्षय कुमार वाला रोल छह लोगों को ऑफ़र किया गया था लेकिन बात किसी से नहीं बनी।

रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्म का ये है जबरदस्त प्लान, पढ़िये और तैयार हो जाइये
रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्म का ये है जबरदस्त प्लान, पढ़िये और तैयार हो जाइये

मुंबई। बड़े परदे पर होने वाले एक हैरतअंगेज़ कारनामे को लेकर दर्शक पिछले दो साल से तत्पर हैं और उनकी बेताबी का आलम ये है कि रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ' 2. 0 ' से जुड़ी हर छोटी बड़ी ख़बर जानने के लिए वो एक पैर पर तैयार रहते हैं। इस फिल्म को लेकर एक बड़ा प्लान बनाया गया है , जो हम आपको बताने जा रहे हैं।

निर्देशक शंकर की रोबोट/ इंधीरन का सीक्वल यानि फिल्म 2.0 तो अगले साल रिलीज़ होने वाली है। सारी अफ़वाहों पर विराम लगाते हुए ये पहले ही बताया जा चुका है कि फिल्म अगले साल यानि 2018 में 25 जनवरी को रिलीज़ की जायेगी। फिल्म में बड़े पैमाने पर किये जा रहे वी एफ एक्स का काम इन दिनों तेज़ी से चल रहा है। और साथ ही एक बड़ी प्लानिंग भी कर दी गई है।

फिल्म 2.0 के के निर्माताओं के मुताबिक अगले महीने यानि अक्टूबर में इस फिल्म के ग्रैंड म्यूज़िक लॉन्च दुबई में किया जायेगा। इस मौके पर रजनीकांत और अक्षय कुमार सहित पूरी टीम वहां मौजूद रहेगी। उसके अगले महीने यानि नवंबर में दर्शक इस फिल्म का टीज़र देख पाएंगे और ये टीज़र लॉन्च हैदराबाद में होगा। दिसंबर में फिल्म 2.0 का ट्रेलर लॉन्च भव्य तरीके से होगा। लेकिन इसके लिए इस बार मुंबई नहीं बल्कि चेन्नई को चुना गया है।

यह भी पढ़ें:संजय दत्त ने घर में की थी ये गलती , अब चाहते हैं कोई ना करे

 

अभी हाल ही में ये ख़बर आई थी कि रोबोट/इंधीरन के इस सीक्वल के राइट्स आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अब तक की सबसे अधिक कीमत पर बेचे गए हैं। साल 2010 में आई फिल्म रोबोट में रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन थीं जबकि सीक्वल में रजनीकांत के टकराने के लिए अक्षय कुमार 12 अलग अलग अवतारों में नज़र आने वाले हैं। उनके अलावा एमी जैक्सन, सुधांशु पांडे , आदिल हुसैन और कलाभवन शाजीजॉन की भी अहम् भूमिकाएं हैं।

यह भी पढ़ें:किसी को दिक्कत क्या है अगर मैं परदे पर पापा बना तो : संजय दत्त

 

इस फिल्म को लेकर एक दिलचस्प जानकारी ये है कि 2.0 में अक्षय कुमार वाला रोल छह लोगों को ऑफ़र किया गया था लेकिन बात किसी से नहीं बनी। पहले कमल हसन से बात हुई जो विलेन का रिस्क नहीं लेना चाहते थे। आमिर खान के पास ऑफ़र गया तो वो दंगल में बिज़ी थे। विक्रम भी नहीं माने और हॉलीवुड स्टार अर्नाल्ड श्वाज़नेगर ने मोटी फीस मांग ली। रितिक भी डेट का बहाना बना कर हट गए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।