विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसी को दिक्कत क्या है अगर मैं परदे पर पापा बना हूं तो : संजय दत्त

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 06 Sep 2017 05:36 PM (IST)Updated: Thu, 07 Sep 2017 11:26 AM (IST)

संजय फिर से यह बात दोहराते हैं कि उनकी मां नर्गिस ने तो 25 साल की उम्र में मदर इंडिया ...और पढ़ें

किसी को दिक्कत क्या है अगर मैं परदे पर पापा बना हूं तो : संजय दत्त
किसी को दिक्कत क्या है अगर मैं परदे पर पापा बना हूं तो : संजय दत्त

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। संजय दत्त अपनी कमबैक फिल्म भूमि के साथ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाले हैं। इस फिल्म में वो अदिति राव हैदरी के पिता की भूमिका में हैं। ऐसे में यह पूछे जाने पर कि उन्होंने पिता की भूमिका निभाने वाली फिल्म को ही अपनी कमबैक फिल्म के रूप में क्यों चुना तो इस पर संजय कहते हैं कि इसमें हर्ज ही क्या है।

एक बातचीत के दौरान संजय दत्त ने कहा "मैं पिता की भूमिका में हूं। अब मैं बच्चा तो नहीं दिख सकता। न ही जवान दिख सकता हूं। मैं अब अगर रॉकी बन कर आऊं तो दर्शक थोड़ी मुझे पसंद करेंगे। तो यह बेहतर है कि आप मूव आॅन करें और अपनी उम्र के अनुसार ही किरदार निभायें।" संजय याद दिलाते हैं, कि यह पहली बार नहीं है कि जब मैं पिता के किरदार में हूं। याद हो कि मैंने तो रितिक के पिता का भी किरदार निभाया था, मिशन कश्मीर में। उस वक्त तो और कम उम्र थी। इसमें कोई दुख की बात नहीं है। मैं खुश हूं जो भी कर रहा हूं।एक अच्छी कहानी लेकर आगे आया हूं। यह फिल्म बननी ही चाहिए थी, चूंकि फिल्म की कहानी काफी मजेदार है। दर्शक देखना पसंद करेंगे। संजय कहते हैं कि एक्टर अपने किरदार पर ध्यान देता है, न कि अपनी उम्र पर।

यह भी पढ़ें:Box Office: मंगलवार को और मंगल हुआ...सावधान का, बादशाहो कमजोर

संजय फिर से यह बात दोहराते हैं कि उनकी मां नर्गिस ने तो 25 साल की उम्र में मदर इंडिया कर ली थी और वह फिल्म माइलस्टोन साबित हुई। उतनी हिम्मत कौन दिखा पाता कि इतनी यंग हीरोइन मां बन कर आ रही है लेकिन नर्गिस वैसी अभिनेत्री थीं कि उन्होंने इस चैलेंज को स्वीकारा। जाहिर है उनके मन में कहीं से यह बात नहीं आयी होगी कि अब तो मैं मां का रोल प्ले कर रही हूं। आगे करियर में क्या होगा। वह फिल्म फिर भी उनके लिए बाधक तो नहीं बनी। इसलिए एक एक्टर के रूप में मुझे इस बात से कोई परेशानी नहीं है। मैं आने वाले समय में भी जो फिल्में करूंगा, उसमें समझौता नहीं होगा।

यह भी पढ़ें:बिपाशा बसु की वेब सीरीज़ हुई बंद, यह कारण है

भूमि के बाद संजय मलंग, तोरबाज़ और महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 करने जा रहे हैं और वह इस बात से काफी उत्साहित भी हैं। ओमंग कुमार की फिल्म भूमि 22 सितंबर को रिलीज़ हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।