विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office:मंगलवार को और मंगल हुआ...सावधान का, बादशाहो कमजोर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 06 Sep 2017 01:51 PM (IST)Updated: Thu, 07 Sep 2017 11:55 AM (IST)

शुभ मंगल सावधान ने बरेली की बर्फी के एक हफ़्ते के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है जबकि बादशाहो की ...और पढ़ें

Box Office:मंगलवार को और मंगल हुआ...सावधान का, बादशाहो कमजोर
Box Office:मंगलवार को और मंगल हुआ...सावधान का, बादशाहो कमजोर

मुंबई। बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी अपनी रिलीज़ के पहले मंगलवार को जहां आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म शुभ मंगल सावधान ने कलेक्शन में उछाल पा लिया वहीं अजय देवगन स्टारर बादशाहो की कमाई में गिरावट दर्ज़ की गई।

आर एस प्रसन्ना निर्देशित तमिल हिट फिल्म का रीमेक यानि शुभ मंगल सावधान को घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर मंगलवार को दो करोड़ 85 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। ये सोमवार को हुई दो करोड़ 53 लाख रूपये की कमाई से 32 लाख रूपये ज़्यादा है। यही नहीं पांचवे दिन भी ओपनिंग ( 2.71 करोड़ रूपये ) से अधिक कमाई, इस बात का साफ़ संकेत दे रही है कि फिल्म लोगों को पसंद आ रही हैं और पहले वीक में इसके और अच्छा करने की उम्मीद है।

शुभ मंगल सावधान का कुल नेट इंडिया कलेक्शन अब 19 करोड़ 84 लाख हो गया है। इस ताज़ा ग्रोथ के साथ आयुष्मान खुराना ने अपनी पिछली फिल्म बरेली की बर्फी के 18 करोड़ 75 लाख रूपये के एक हफ़्ते के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें:Box Office: आयुष्मान-भूमि की फिल्म का शुभ मंगल जारी है

उधर मिलन लुथरिया की अजय देवगन सहित मल्टीस्टार कास्ट वाली फिल्म बादशाहो के कलेक्शन में मंगलवार को थोड़ी गिरावट दर्ज़ की गई। फिल्म को घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पांचवे दिन छह करोड़ 12 लाख रूपये का कलेक्शन मिला जो सोमवार के छह करोड़ 82 लाख रूपये के मुकाबले 70 लाख कम है। फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन अब 56 करोड़ 24 लाख रूपये हो गया है।

बादशाहो की नज़र अब शाहरुख़ खान की जब हैरी मेट सेजल के एक हफ़्ते के कलेक्शन 59 करोड़ 65 लाख रूपये पर है और फिल्म के कलेक्शन का ट्रेंड देखते हुए बचे हुए दो दिन में बादशाहो को उसे पार कर लेना मुश्किल नहीं होगा। हालांकि अजय देवगन की इस फिल्म का वरुण धवन- आलिया भट्ट की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया से पार पाना मुश्किल लग रहा है, जिसका एक हफ़्ते का कलेक्शन 73 करोड़ 66 लाख रूपये था।