विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक ही फिल्‍म का अलग-अलग रीमेक बनाने जा रहे सलमान और कपिल

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 11 May 2016 12:02 PM (IST)Updated: Wed, 11 May 2016 12:12 PM (IST)

सलमान खान और कपिल शर्मा ने एक मराठी फिल्‍म के अधिकार खरीदे हैं। अब ये दोनों अलग-अलग इस मराठी फिल्‍म का रीमेक बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान और छोटे पर्दे के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने एक ही मराठी फिल्म के अधिकार खरीदे हैं। इस फिल्म का नाम है 'शाहनपान देगा देवा'। जल्द ही सलमान और कपिल इसके रीमेक पर काम शुरू करने जा रहे हैं।

गौतम गुलाटी ने किया खुलासा, क्यों छोड़ी एकता कपूर की 'ट्रिपल एक्स'

अगर आप सोच रहे हैं कि सलमान और कपिल मिलकर इस मराठी फिल्म का रीमेक बनाने जा रह हैं, तो ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, सलमान और कपिल ने इस फिल्म के अधिकार अलग-अलग फिल्म बनाने के लिए खरीदे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि एक ही फिल्म को दो लोग अलग-अलग कैसे रीमेक करने के अधिकार खरीद सकते हैं?

रणबीर कपूर ने खोया आपा, छीना फोटो जर्नलिस्ट का मोबाइल फोन!

स्पॉटब्वॉय.कॉम की खबर के मुताबिक, सलमान इस मराठी फिल्म को हिंदी में रीमेक करने जा रहे हैं। वहीं कपिल इस फिल्म का रीमेक पंजाबी में बनाने जा रहे हैं। मराठी फिल्म 'शाहनपान देगा देवा' साल 2011 में रिलीज हुई थी और इसे सुदेश मांजरेकर ने डायरेक्ट किया था।

देखिए, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'रमन राघव 2.0' का शानदार ट्रेलर

वैसे इन दिनों मराठी फिल्मों की कहानी बॉलीवुड स्टार्स को काफी पसंद आ रही हैं। हाल ही में श्रेयस तलपड़े ने घोषणा की थी कि वो मराठी फिल्म 'पोश्टर ब्वॉयज' को हिंदी में बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में लीड रोल सनी देओल और बॉबी देओल निभाएंगे।