यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कपड़े नहीं उतारना चाहते थे गौतम, इसलिए छोड़ी एकता की 'ट्रिपल एक्स'
रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' के विनर गौतम गुलाटी ने बताया कि वह एकता कपूर की 'ट्रिपल एक्स' में अपने कपड़े नहीं उतारना चाहते थे, इसलिए उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी।

मुंबई। रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' के विजेता गौतम गुलाटी जल्द की फिल्म 'अजहर' में रवि शास्त्री के किरदार में नजर आएंगे। शो जीतने के बाद खबर आई थी कि गौतम, एकता कपूर की तीन फिल्मों में लीड रोल करते नजर आएंगे। इनमें से एक केन घोष के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'ट्रिपल एक्स' भी थी। लेकिन गौतम ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था।
हाल ही में स्पॉटब्वॉय.कॉम को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि क्या वजह रही कि उन्होंने 'ट्रिपल एक्स' करने से इनकार कर दिया। दरअसल, एकता, गौतम के साथ एक 'ट्रिपल एक्स' को लेकर एक कॉन्ट्रेक्ट करना चाहती थीं, जिसके लिए वो तैयार नहीं थे।
देखिए, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'रमन राघव 2.0' का शानदार ट्रेलर
गौतम ने बताया, 'मुझे 'ट्रिपल एक्स' ऑफर हुई थी। लेकिन मैंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। दरअसल, लोग मुझे एक अच्छे इंसान के रूप में जानते हैं। मुझे लगता है कि इसी रूप में लोग मुझे फिल्मों में भी देखना चाहते हैं। मेरा मानना है कि अगर मेरे फैन्स मुझे न्यूड सीन करते हुए देखेंगे, तो उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा।'
दरअसल, एकता के कॉन्ट्रेक्ट में ये क्लॉज था कि फिल्म में न्यूड सीन करने के लिए गौतम गुलाटी इनकार नहीं करेंगे। सुनने में आया था कि यही कॉन्ट्रेक्ट एकता फिल्म की एक्ट्रेस के साथ भी करना चाहती हैं। हालांकि इन दिनों 'ट्रिपल एक्स' को लेकर कोई खबर नहीं आ रही है। ऐसा लगता है कि इस कॉन्ट्रेक्ट की वजह से ही ये फिल्म लटक गई है।
इसे भी पढ़ें: रणबीर कपूर ने खोया आपा, छीना फोटो जर्नलिस्ट का मोबाइल!
'अजहर' में गौतम गुलाटी ने रवि शास्त्री का किरदार निभाया है, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के विवादित जीवन पर बनी 'अजहर' में लीड रोल इमरान हाशमी ने निभाया है। वहीं प्राची देसाई, नरगिस फाखरी और लारा दत्ता भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
