विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'रमन राघव 2.0' का शानदार ट्रेलर

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 11 May 2016 08:17 AM (IST)Updated: Wed, 11 May 2016 08:25 AM (IST)

अनुराग कश्‍यप की अगली फिल्‍म 'रामन राघव 2.0' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ट्रेलर में काफी प्रभावित कर रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामन राघव 2.0' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का टीजर रोंगटे खड़े करने वाला था, तो अब जारी हुआ ट्रेलर और शानदार है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी कमाल की एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं।

ऐश्वर्या के साथ कपिल ने किया फ्लर्ट तो अभिषेक ने ले लिया बदला

अनुराग कश्यप की 'रामन राघव 2.0' एक सोशल थ्रिलर है, जिसमें नवाजुद्दीन एक सीरियल किलर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को आप ‘साइकोलॉजिकल हॉरर’ कह सकते हैं। क्रिमिनल के रोल में नवाजुद्दीन काफी प्रभावित करते आए हैं। इस फिल्म में भी वो काफी जम रहे हैं। फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है कि दिमागी रूप से बीमार शख्स समाज के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

बता दें कि 'रामन राघव 2.0' एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। फिल्म मुंबई के 1960 के सीरियल किलर रमन राघव पर आधारित है। रमन राघव ने दो दर्जन से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

फिल्म नवाजुद्दीन के अलावा विकी कौशल और शोभिता धुलिपाला लीड रोल्स में हैं। फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।