विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर ने खोया आपा, छीना फोटो जर्नलिस्‍ट का मोबाइल फोन!

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 11 May 2016 07:48 AM (IST)Updated: Wed, 11 May 2016 09:56 AM (IST)

रणबीर कपूर को एक फोटो जर्नलिस्‍ट पर इतना गुस्‍सा आया कि उन्‍होंने उसका मोबाइल फोन ही छीन लिया। काफी मनाने के बाद रणबीर ने आधी रात को मोबाइल वापस किया।

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर भी ब्रेकअप के बाद अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ के नक्शेकदम पर चलते नजर आ रहे हैं। खासतौर पर उस स्थिति में जब कोई फोटो जर्नलिस्ट उनकी फोटो लेने की कोशिश कर रहा होता है। हाल ही में रणबीर ने एक फोटो जर्नलिस्ट के साथ बदसलूकी की और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया।

ऐश्वर्या के साथ कपिल ने किया फ्लर्ट तो अभिषेक ने ले लिया बदला

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, मामला शनिवार रात बांद्रा इलाके का है, जहां एक फोटो जर्नलिस्ट रणबीर कपूर का पीछा करते हुए उनकी फोटो लेने की कोशिश कर रहा था। रणबीर यहां अपने दोस्त अयान मुखर्जी से मिलने पहुंचे थे। जब रणबीर की नजर इस फोटोग्राफर पर पड़ी, तो वह अपनी कार से उतरे और उसके साथ-साथ चलने लगे। इसके बाद रणबीर ने फोटोग्राफर से उसका मोबाइल देने को कहा। जब फोटोग्राफर ने मोबाइल देने से मना किया, तो रणबीर ने जबरदस्ती मोबाइल छीन लिया और अपने पास रख लिया।

इसके बाद फोटोग्राफर ने अपने सीनियर को फोन कर पूरी घटना के बारे में बताया। सीनियर ने पहले फोटोजर्नलिस्ट और फिर रणबीर के फोन पर बात करनी चाही, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने रणबीर के मोबाइल पर एक मैसेज भेजा। इसका जवाब उन्हें काफी देर बाद मिला। रणबीर ने फोन कर कहा कि उन्हें ये बिल्कुल पसंद नहीं है कि कोई उनका पीछा करे। अगर आगे से ऐसा होता है तो इसकी शिकायत वो पुलिस में कर देंगे। हालांकि फोटो जर्नलिस्ट के सीनियर का कहना था कि फोटोग्राफ सिर्फ अपना काम कर रहा है। इसके बाद रणबीर जब अयान के घर से बाहर आए तो उन्होंने फोटोग्राफर को काफी भला-बुरा कहा और उसके बाद मोबाइल फोन वापस कर दिया।

देखिए, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'रमन राघव 2.0' का शानदार ट्रेलर

बता दें कि हाल ही में जब कट्रीना अपने लिए घर ढूंढने निकली थी, तो कुछ फोटोग्राफर्स ने उनकी फोटो लेने की कोशिश की थी। इस पर कट्रीना कफी भड़क गई थीं। अब रणबीर ने भी कुछ ऐसा ही किया है। कितनी मिलती हैं रणबीर और कट्रीना की आदतें।