विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मुश्किल' दूर, पर फ़वाद और माहिर खान के लिए देने पड़ेंगे इतने करोड़

By ManojEdited By:
Published: Sat, 22 Oct 2016 03:38 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 06:04 PM (IST)

ख़बर तो ये भी है कि 'रईस ' की पूरी यूनिट जल्द ही आबूधाबी जा रही है जहां शाहरुख़ और माहिरा का पोर्शन शूट किया जाएगा।

News Article Hero Image

मुंबई। वैसे तो देश के सम्मान के सामने करोड़ों और अरबों रुपयों का भी कोई मोल नहीं है लेकिन फ़वाद और माहिरा खान जैसे पाकिस्तानी कलाकारों को अपनी फिल्मों में रखने का ख़ामियाजा करण जौहर और शाहरुख़-रितेश-फरहान को 10 करोड़ भर कर चुकाना पड़ेगा।

दरअसल पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध के कारण ' ऐ दिल है मुश्किल ' जैसी फिल्म को रिलीज नहीं होने देने पर राज ठाकरे की पार्टी मनसे अड़ी हुई थी लेकिन आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और राज ठाकरे की मुलाकात हुई जिसमे करण जौहर के प्रस्ताव पर सहमति होने के बाद सबने राहत की सांस ली , लेकिन मुश्किल के हल होने का खर्च 10 करोड़ रूपये है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रस्ताव के मुताबिक हर उस फिल्म निर्माता को सेना राहत फंड में पांच करोड़ रूपये भरने पड़ेंगे, जिसकी फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार हैं । करण जौहर को फ़वाद खान के कारण और शाहरुख़ खान , रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर को माहिरा खान के कारण पांच पांच करोड़ देने होंगे। फ़वाद ने ' ऐ दिल है मुश्किल में छोटा सा रोल किया है और माहिरा ' रईस ' में शाहरुख़ की हीरोइन हैं। इस संकट के हल होने के बड़ा फायदा 'रईस' को मिलने वाला है क्योंकि अगर विरोध जारी रहता तो निर्माता को माहिरा की जगह दूसरी हीरोइन रख कर फिर से शूटिंग करनी पड़ती जिसका खर्चा कहीं ज्यादा होता।

करण जौहर का प्रस्ताव मनसे को मंजूर, तय समय पर रिलीज होगी 'ऐ दिल है मुश्किल'

बताते हैं कि फिल्म में माहिरा को 18 से 35 साल तक के उम्र वाला किरदार निभाना है। उन्होंने 20 दिन शूटिंग पूरी कर ली है। ख़बर तो ये भी है कि 'रईस ' की पूरी यूनिट जल्द ही आबूधाबी जा रही है जहां शाहरुख़ और माहिरा का पोर्शन शूट किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।