विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अली फज़ल संग रिश्ते को लेकर रिचा चड्ढा की सफ़ाई में ओबामा भी शामिल

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 09 Sep 2017 01:23 PM (IST)

दरअसल रिचा और अली के रिश्तों को लेकर सुर्खियां तब बनने लगी जब अली ने एक इंटरव्यू में कहा कि ...और पढ़ें

अली फज़ल संग रिश्ते को लेकर रिचा चड्ढा की सफ़ाई में ओबामा भी शामिल
अली फज़ल संग रिश्ते को लेकर रिचा चड्ढा की सफ़ाई में ओबामा भी शामिल

मुंबई। पिछले दिनों रिचा चड्ढा और अली फज़ल के बीच के रिलेशनशिप को लेकर ख़बरें आईं। दोनों को वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में साथ देखा गया। रिचा ने अब ऐसी ख़बरों को लेकर सफाई तो दी है लेकिन उसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी शामिल कर लिया है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक रिचा 74वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में गई थीं। यहां अली की फिल्म "Victoria & Abdul" का प्रीमियर हुआ। अली ने रिचा के साथ फुकरे में काम किया है। मुंबई लौटने पर अली और अपनी नजदीकी की ख़बरों पर रिचा ने कहा कि उन्हें अपने रिश्तों के प्रचार की जरुरत नहीं है क्योंकि हम दोनों सिर्फ एक कलाकार हैं न कि ओबामा। रिचा ने कहा " लोग मेरे सोशल मीडिया एकाउंट पर लव जेहाद सहित न जाने क्या क्या बकवास लिखते हैं। मुझे ये सब बड़ा हास्यास्पद लगता है। हम कोई बराक और मिशेल ओबामा तो है नहीं कि अपने रिश्तों को सार्वजानिक करते फिरें। मुझे नहीं लगता कि किसी को हमारी निजी बातों में कोई दिलचस्पी होगी। हां मैं अली के साथ रहने के लिए वेनिस की ट्रिप पर गई थी और ये बात ही बहुत है। दरअसल रिचा और अली के रिश्तों को लेकर सुर्खियां तब बनने लगी जब अली ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी और रिचा की दोस्ती समय के साथ मजबूत हुई है।

यह भी पढ़ें:Exclusive: ऋषि कपूर जिस कारण सुपरस्टार बने वो नाम तो एक लड़की का है

 

इस दौरान रिचा ने चुटकी लेते हुए कहा कि वो अली को इस बात के लिए सॉरी बोलना चाहती हैं क्योंकि कुछ भी वो अपनी लाइफ में चूचा को नहीं छोड़ सकतीं। दरअसल चूचा , फिल्म फुकरे में वरुण शर्मा के किरदार का नाम है , जिसकी रिचा यानि भोली पंजाबन के साथ तगड़ी केमिस्ट्री है। फुकरे का दूसरा भाग आठ दिसंबर को रिलीज़ होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।