विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: ऋषि कपूर जिस कारण सुपरस्टार बने वो नाम तो एक लड़की का है

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 09 Sep 2017 01:01 PM (IST)

फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' का निर्देशन संजय छैल ने किया है और फिल्म 15 सितंबर को रिलीज़ हो रही है।

Exclusive: ऋषि कपूर जिस कारण सुपरस्टार बने वो नाम तो एक लड़की का है
Exclusive: ऋषि कपूर जिस कारण सुपरस्टार बने वो नाम तो एक लड़की का है

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। ऋषि कपूर को फिल्म 'बॉबी' ने रातो रात पहचान दिला दी और वो आज भी मानते हैं कि ये एक महिला प्रधान नाम था जिसका क्रेडिट उन्हें मिल गया।

ऋषि कपूर ने जागरण डॉट कॉम से हुई विशेष बातचीत में बताया कि उनकी पहली फिल्म 'बॉबी' में उनकी अहम भूमिका नहीं होने के बाद भी फिल्म का पूरा क्रेडिट उन्हें मिला है और इसी के चलते वो सुपरस्टार बने। इसके पीछे की रोचक जानकारी देते हुए ऋषि कपूर कहते हैं " बॉबी' एक महिला प्रधान फिल्म रही। इस फिल्म में मेरे से अधिक सशक्त भूमिका डिंपल कापडिया की थी लेकिन उन्होंने उसी समय विवाह कर लिया, जिसके चलते उन्हें मिलने वाले क्रेडिट से पहले ही सबका ध्यान भटक गया और फिल्म का पूरा क्रेडिट मुझे मिल गया। मैं रातों - रात हीरो बन गया।" इस मौके पर ऋषि कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' के बारे में भी बताया "मैंने करीब 150 फ़िल्में की है लेकिन मैंने आज तक ऐसी भूमिका नहीं की थी, जिसमें हीरो और हीरोइन के पिता की भूमिका भी लीड रोल की तरह हो। ऐसी भूमिका मैं करना चाहता था। इसलिए मैंने यह फिल्म की। मुझे बड़ा मज़ा आया।"

यह भी पढ़ें:सलमान को आई इस 'बच्ची' की याद,19 साल पहले देखा था, आप Video देखिये

फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' का निर्देशन संजय छैल ने किया है और फिल्म 15 सितंबर को रिलीज़ हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।