विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर ने बताया ऐश्‍वर्या संग इंटिमेट सीन के दौरान कैसा हुआ महसूस

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 27 Oct 2016 08:09 AM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 11:20 AM (IST)

फिल्‍म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के बीच कई इंटिमेट सीन्‍स देखने को मिलेंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, तब से सिर्फ रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के इंटिमेट सीन्स को लेकर ही चर्चा हो रही है। खबर थी कि इन सीन्स को देखकर अमिताभ बच्चन भी भड़क गए थे। इधर सुनने को यह भी मिला था कि ऐश्वर्या खुद इन बोल्ड सीन्स को लेकर उत्साहित थीं। अब रणबीर ने बताया कि इन इंटिमेट सीन्स के दौरान उन्हें कैसा महसूस हो रहा था।

रणबीर इन दिनों 'ऐ दिल है मुश्किल' की प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म कल रिलीज होने जा रही है। रणबीर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया, 'मैं जब ऐश्वर्या के साथ इंटिमेट सीन करता था, तो मुझे बहुत शर्म आती थी। मेरे हाथ कांपने लगते थे। मैं उनके गाल को छूने करने में झिझकता था।'

फिट बॉडी के कारण बिपाशा बसु को मिला यह बड़ा मौका

ऐश्वर्या ने ही शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या की झिझक दूर की। रणबीर ने बताया, 'फिर उन्होंने ही बोला, क्या परेशानी है? हम एक्टिंग कर रहे हैं और अपना काम सही से करो। फिर मैंने सोचा कभी ऐसा मौका मिलेगा नहीं, सो मैंने भी मौके पर चौका मार दिया। इसके साथ मेरी दो ख्वाहिश पूरी हुईं। एक माधुरी के साथ एक गाना करने की और दूसरी ऐश्वर्या के साथ काम करने की।'

रणबीर और ऐश्वर्या एक साथ फिल्म 'आ अब लौट चलें' में भी काम कर चुके हैं। हालांकि रणबीर ने इस फिल्म के लिए सिर्फ असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। उन्होंने बताया, 'मैंने उस वक्त 10वीं पास की थी। पापा (ऋषि कपूर) की जो फिल्म थी आ अब लौट चलें, उसमें उन्होंने एक्टिंग की थी और मैं फिल्म में एक असिस्टेंट डायरेक्टर था और वहीं हमारी दोस्ती हो गई थी।

बर्थडे स्पेशल: 64 बरस की हुईं अनुराधा पौडवाल

बता दें कि 'ऐ दिल है मुश्किल' कई मुश्किलों को पर कर रिलीज होने जा रही है। पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर फिल्म का काफी विरोध हुआ। लेकिन आखिरकार फिल्म 28 अक्टूबर यानि कल रिलीज होने जा रही है। रणबीर, ऐश्वर्या के अलावा फिल्म में अनुष्का शर्मा और फवाद खान भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।