विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: 'बिग बॉस' के इस कंटेस्टेंट की पुंगी बजाना चाहती हैं राखी सावंत!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 23 Nov 2016 12:22 PM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2016 12:59 PM (IST)

राखी का मानना है कि इंडिया वाले अच्छी टक्कर दे रहे हैं सेलिब्रटीज़ को। सेलिब्रटीज़ ने भले ही सोचा होगा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। राखी सावंत 'बिग बॉस' के पहले सीज़न की सबसे चर्चित प्रतिभागियों में से एक थीं और इसके दसवें सीज़न में भी राखी रुचि ले रही हैं। हमने जब यह जानने की कोशिश की, कि इस बार उनको बिग बॉस में क्या बातें अच्छी और बुरी लग रही हैं, राखी ने दिए मज़ेदार जवाब।

1. सनी लियोनी को बुलाते हैं, मुझे नहीं

राखी इस बात से ख़ुश नहीं हैं कि बिग बॉस के घर में सनी लियोनी को तो बतौर स्पेशल गेस्ट बुला लिया जाता है, लेकिन उनको इनवाइट नहीं किया जाता। राखी कहती हैं- ''सनी को बिग बॉस में अधिक फुटेज मिलता। मैं तो चाहती हूं कि मुझे बुलाएं। मैं भी गेस्ट सेलेब्रिटी बनकर जाना चाहती हूं, लेकिन मुझे कभी न्यौता आता ही नहीं। वरना मैं तो जाकर सबके होश ठिकाने लगा दूं।''

2. स्वामी जी की तो पूंगी बजा दूं

मलायका अरोरा ख़ान ने बताया अर्जुन कपूर से अफेयर का सच

राखी कहती हैं कि मुझे स्वामी ओम जी बिल्कुल पसंद नहीं हैं। औरतों को लेकर कैसी-कैसी बातें करते हैं। मुझसे वो बातें बर्दाश्त नहीं होतीं। मैं अगर घर के अंदर होती तो स्वामी जी को डंडे लगाती। उनकी लुंगी खोल के पुंगी बज देती। ख़ुद को स्वामी जी बोलते हैं, लेकिन लक्षण बिल्कुल नहीं। मोना को लेकर जो बातें बोलीं उन्होंने, मैं रहती तो कान के नीचे खींच के देती।

3. इंडिया वाले टक्कर दे रहे

बिग बॉस 10 के घर में सनी लियोनी को ग़लत ढंग से छूने की कोशिश, हंगामा

राखी का मानना है कि इंडिया वाले अच्छी टक्कर दे रहे हैं सेलिब्रटीज़ को। सेलिब्रटीज़ ने भले ही सोचा होगा कि वे आम लोगों से आराम से जीत जायेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा। मुझे मनु और मनवीर स्ट्रांग कंटेंडर लग रहे हैं।

4. बानी गौरव स्ट्रांग कंटेंडर

राखी को लगता है कि बानी और गौरव चोपड़ा शो में अंत तक टिके रहेंगे। लोपामुद्रा भी काफी अच्छा खेल रही हैं।

5. दीवार के पीछे से वार

बिग बॉस में मोनालिसा की बोल्डनेस पड़ी भारी, टूट सकती है शादी

राखी कहती हैं कि बिग बॉस के घर में पीछे की तरफ एक दीवार है। वह मेरी पसंदीदा दीवार थी। मैं तो सोचती हूं कि कभी उसी दीवार को फांदकर अंदर चली जाऊं और सबकी अक्ल ठिकाने लगा दूं। राखी इन दिनों अपनी एडल्ट कॉमेडी वेब सीरीज़ 'राखी इन खाकी' को प्रमोट कर रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।