विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रजनीकांत के दामाद धनुष मुश्किल में, मेडिकल रिपोर्ट में निशान मिटाने की सम्भावना

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 21 Mar 2017 10:30 AM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 11:55 AM (IST)

दंपती ने यह भी दलील दी थी कि धनुष की ओर से दायर जन्म प्रमाणपत्र वास्तविक नहीं है और उसमें उनका नाम और पंजीकरण संख्या का जिक्र नहीं है।

रजनीकांत के दामाद धनुष मुश्किल में, मेडिकल रिपोर्ट में निशान मिटाने की सम्भावना
रजनीकांत के दामाद धनुष मुश्किल में, मेडिकल रिपोर्ट में निशान मिटाने की सम्भावना

मुंबई। 'शमिताभ' और 'रांझना' जैसी हिट फ़िल्मों में काम कर चुके साउथ के स्टार और रजनीकांत के दामाद धनुष को अपना बेटा बताते हुए एक दंपती ने मद्रास हाई कोर्ट में मामला दर्ज किया था। उस केस में अब एक नया मोड़ आया है। धनुष की मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा हो सकता है कि उनके कंधे के तिल को सर्जरी से मिटा दिया गया हो। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 27 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी है।

गौरतलब है कि एक तमिल दंपति, आर कातिरेसन और उनकी पत्नी मीनाक्षी ने कोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए धनुष से 65,000 रुपए के मासिक गुजारा भत्ता की मांग भी की थी। इस पूरे मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने धनुष का मेडिकल टेस्ट कराने का आदेश दिया था। सोमवार को सोर्ट को सौंपी गई मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल धनुष के कंधे पर कोई तिल नहीं है, लेकिन ऐसा संभव है कि इसे सर्जरी के सहारे मिटा दिया गया हो। इस मामले में, दंपती ने यह भी दलील दी थी कि धनुष की ओर से दायर जन्म प्रमाणपत्र वास्तविक नहीं है और उसमें उनका नाम और पंजीकरण संख्या का जिक्र नहीं है।

बर्थडे: जानें रानी मुखर्जी के बारे में 5 दिलचस्प बातें, उनकी एक फ़िल्म ऑस्कर तक पहुंच चुकी है

बता दें कि, इसी दंपति ने पिछले साल ये दावा किया था कि धनुष उनका तीसरा बेटा है जो घर से भाग गया था। दंपति का दावा है कि उन्होंने धनुष को उनकी फ़िल्मों के जरिए पहचाना। इस बात के प्रमाण के तौर पर इस दंपति ने कुछ तस्वीरें भी दिखाई हैं और दावा किया है कि ये धनुष की बचपन की फोटो है।

इसे भी पढ़ें: रानी मुखर्जी और फैन्स के बीच आए आदित्य चोपड़ा, लगाई यह 'बड़ी' पाबंदी

दंपति का कहना है कि वो धनुष से मिलने की कोशिश भी करते रहे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो पाई तो मजबूर होकर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। वहीं धनुष ने मदुरई हाईकोर्ट में इस दंपत्ति के खिलाफ याचिका दायर की है, उन्होंने इसे पूरी तरह से ब्लैकमेल करने वाला केस करार दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।