Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ...और न्यूटन ने कर ली Box Office से जबरदस्त हफ़्ता वसूली

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Sun, 01 Oct 2017 04:42 PM (IST)

    सिर्फ 96 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली न्यूटन का वीकेंड बहुत ही अच्छा था और कमाई छह करोड़ 90 लाख रूपये रही।

    Hero Image
    ...और न्यूटन ने कर ली Box Office से जबरदस्त हफ़्ता वसूली

    मुंबई। राजकुमार राव की न्यूटन ने तगड़ी माउथ पब्लिसिटी के चलते एक हफ़्ते में घरेलू बॉक्स ऑफ़िस से तगड़ी कमाई कर ली है।

    अमित मसुरकर डायरेक्टेड फिल्म न्यूटन ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर एक हफ़्ता पूरा हो जाने के बाद 11 करोड़ 83 लाख रूपये की कमाई कर ली है। फिल्म को हफ़्ते के आख़िरी दिन यानि गुरुवार को एक करोड़ 10 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। पहले वीकेंड के पूरे हफ़्ते में फिल्म ने लगातार एक करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन हासिल किया जो फिल्म की बड़ी ग्रोथ का संकेत देता है । सिर्फ 96 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली न्यूटन का वीकेंड बहुत ही अच्छा था और कमाई छह करोड़ 90 लाख रूपये रही। राजकुमार राव की न्यूटन ने प्रकाश झा प्रोडक्शंस की 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' की लाइंस पर ही कमाई की है और देखना है कि क्या ये फिल्म 20 करोड़ के लाइफ़ टाइम कलेक्शन तक पहुंच पाती है या नहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें:Box Office: न्यूटन का कमाल जारी, कमाई 10 करोड़ पार

    नूतन से न्यूटन बने राजकुमार राव की इस फिल्म की कहानी एक ऐसे आदर्शवादी लड़के की है जिसकी ड्यूटी चुनाव के दौरान नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में लग जाती है और उसे निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करवाना है। फिल्म में सरकारी तंत्र और चुनाव कार्यप्रणाली पर भी व्यंग किया गया है।