Box Office: न्यूटन का कमाल जारी, कमाई 10 करोड़ पार
इस बीच संजय दत्त की भूमि और श्रद्धा कपूर की हसीना पारकर की दुर्गति जारी है। भूमि का कलेक्शन जहां नौ करोड़ के आसपास है वहीं हसीना पारकर भी सात करोड़ के करीब ही जुटा पाई है।

मुंबई। राजकुमार राव ने एक बार फिर बता दिया है कि अगर कहानी में दम हो और किरदार को सही तरीके से दर्शकों तक पहुंचा दिया जाय तो करोड़ों के तामझाम की जरूरत नहीं पड़ती। उनकी फिल्म न्यूटन की कमाई इसका सबसे बड़ा सबूत है।
राजकुमार राव स्टारर फिल्म न्यूटन ने अपनी रिलीज़ के छठे दिन यानि बुधवार को एक करोड़ 18 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार के एक करोड़ 34 लाख रूपये के मुकाबले बुधवार को मामूली गिरावट ही रही है। अपनी सबसे बड़ी लाइफ टाइम कलेक्शन की तरफ़ बढ़ रहे राजकुमार राव के लिए इससे बड़ी ख़ुशी की बात क्या हो सकती है कि उनकी फिल्म संजय दत्त और श्रद्धा कपूर की फिल्मों को पहले ही मात दे चुकी है। अमित मसुरकर निर्देशित न्यूटन को अब तक घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 10 करोड़ 73 लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका है। इस फिल्म को लगातार मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए पहले ही कई मल्टीप्लेक्स ने शोज़ की संख्या बढ़ा दी थी। राजकुमार राव की न्यूटन, एक ऐसे चुनावकर्मी की कहानी है जिसे नक्सल प्रभावित इलाके में मतदान संपन्न कराने के लिए भेजा जाता है।
यह भी पढ़ें:Box Office: बढ़ती ही जा रही है न्यूटन की कमाई, ये ऑस्कर का असर है क्या

इस बीच संजय दत्त की भूमि और श्रद्धा कपूर की हसीना पारकर की दुर्गति जारी है। भूमि का कलेक्शन जहां नौ करोड़ के आसपास है वहीं हसीना पारकर भी सात करोड़ के करीब ही जुटा पाई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।