विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकन शो 'क्‍वांटिको' के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 31 Oct 2015 09:50 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2015 10:12 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा का डेब्‍यू अमेरिकन शो 'क्वांटिको' विवादों में फंस गया है। प्रोड्यूसर मार्क गोर्डन के खिलाफ शो के कॉन्‍सेप्‍ट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लॉस एंजिलिस। प्रियंका चोपड़ा का डेब्यू अमेरिकन शो 'क्वांटिको' विवादों में फंस गया है। प्रोड्यूसर मार्क गोर्डन के खिलाफ शो के कॉन्सेप्ट को लेकर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में दावा किया गया है कि 'एबीसी एफबीआई' ने 'क्वांटिको' का कॉन्सेप्ट साल 1999 में सीएनएन की एक डॉक्यूमेंट्री से कॉपी किया गया है।

शादी को एक साल भी नहीं और सलमान की बहन लेंगी तलाक!

लॉस एंजिलिस सुपीरियर कोर्ट में दायर 35 पन्ने की शिकायत में फिल्म प्रोड्यूसर्स जैमी हेलमैन, बारबरा लेईबोवित्ज हेलमैन और बिजनेस एक्जेक्यूटिव पॉला पेजेस ने कहा है कि गोर्डन ने इस डेली सीरिज का कॉन्सेप्ट उनकी डॉक्यूमेंटरी 'क्वांटिको: द मेकिंग ऑफ ऐन एफबीआई एजेंट' से ली है।

ऐश्वर्या की यह फिल्म देखकर अभिषेक को अपनी पत्नी पर हुआ गर्व

शिकायत में कहा गया है कि पेजेस और गोर्डन 2001 में व्यापारिक संबंधों में जुड़े और पैज ने ही उन्हें अन्य फिल्म मेकर से मिलवाया।

प्रियंका चोपड़ा के 'क्वांटिको' को अमेरिका में ही नहीं, भारत में भी काफी पसंद किया गया। शो में प्रियंका के काम की काफी सराहना हुई। एबीसी एफबीआई ने प्रियंका को एक और शो का ऑफर भी दिया है।

अक्षय कुमार ने शूट किया 'एयरलिफ्ट' का टीजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।