Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी ये यादगार तस्वीर

    By Suchi SinhaEdited By:
    Updated: Sun, 07 Aug 2016 12:41 PM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक यादगार फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ' उस समय मैं केवल 18 साल की थी और इस बात से बिल्कुल अंजान।'

    नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने जलवे बिखेर रही हैं। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने मिस वर्ड का खिताब अपने नाम किया था। इस यादगार पल की एक फोटो प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डॉन के बाद किसको पकड़ कर इतना इतरा रही हैं प्रियंका चोपड़ा!

    तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, ' उस समय मैं केवल 18 साल की थी और इस बात से बिल्कुल अंजान कि इतने सालों बाद भी मैं भारत का प्रतिनिधित्व करती रहूंगी #blessed #grateful।' साल 2000 में प्रियंका को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया और आज इसके 16 साल हो चुके हैं।

    What a throwback! Barely 18 yrs old with No idea that these many years later I'd still be representing India.. #blessed #grateful

    A photo posted by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

    हॉलीवुड के लिए प्रियंका चोपड़ा ने ठुकराई यशराज की फिल्म

    प्रियंका ने पिछले साल अमेरिकी टेलीविजन सीरीज 'क्वांटिको' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की। किसी अमेरिकी सीरीज में प्रमुख भूमिका निभाने वाली वह पहली भारतीय हैं। इतना ही नहीं वो जल्द ही ड्वेन जॉनसन की फिल्म 'बेवॉच' से अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रही हैं, जिसकी शूटिंग खत्म हो गई है। फिल्म में प्रियंका विक्टोरिया लीड्स के नेगेटिव रोल में नजर आएंगी।यह फिल्म 19 मई 2017 को रिलीज होगी।