Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बर्थडे: जन्मदिन पर की शार्क से दोस्ती, जानिये प्रियंका चोपड़ा की 5 दिलचस्प बातें

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Tue, 18 Jul 2017 10:43 AM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा का नाम अभी तक पांच लोगों के साथ जुड़ चुका है। जिनमें असीम मर्चंट, अक्षय कुमार, हरमन बावेजा, शाह रुख़ ख़ान और शाहिद कपूर जैसे सितारे शामिल हैं।

    बर्थडे: जन्मदिन पर की शार्क से दोस्ती, जानिये प्रियंका चोपड़ा की 5 दिलचस्प बातें

    मुंबई। आज बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन है। 18 जुलाई 1982 में जमशेदपुर (झारखंड) में जन्मीं प्रियंका चोपड़ा आज देश से विदेश तक में अपनी हुनर और खूबसूरती का परचम लहरा रही हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ खास दिलचस्प बातें!

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा पहली बार तब सुर्ख़ियों में आयीं जब उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। ज़ाहिर है उसके बाद बॉलीवुड के रास्ते उनके लिए खुलने ही थे और उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 2003 में सनी देओल की फ़िल्म 'द हीरो-लव स्टोरी ऑफ ए स्पाय' से की। बहरहाल, प्रियंका इस बार अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ खास तरीके से मना रही हैं और उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जिसका कैप्शन है- जब एक शार्क और एक लड़की दोस्ती करते हैं!

    यह भी पढ़ें: पुण्यतिथि: हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को सलाम, जानिये उनकी 7 अनसुनी कहानियां  

     

    When a shark, stingray and a birthday girl make friends.. #foodlovers #thechopravacation ❤️💋🎉🙏🏼🥂 @tam2cul Pic courtesy @siddharthchopra89

    A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

    कामयाबी

    प्रियंका के लिए बॉलीवुड का सफ़र आसान नहीं रहा है। साल 2004 में 'एतराज़' में एक निगेटिव किरदार करने के बाद प्रियंका की एक अलग पहचान बनी और उसके बाद साल 2006 में आई 'डॉन' और 'कृष' ने प्रियंका को बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेस में शामिल कर दिया। 'फैशन' (2008) के लिए उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फ़िल्म अवार्ड जीतकर और कमीने(2009), 7 खून माफ (2011), बर्फी(2012) मैरीकॉम(2014) और बाजीराव मस्तानी(2015) जैसी फ़िल्मों के जरिए प्रियंका ने कामयाबी की एक नयी इबारत लिखी। बता दें, इस बार प्रियंका अपना जन्मदिन अपनी फैमिली के साथ मना रही हैं। 

     

    Posers... #thechopravacation #familyfirst #birthdayfeels🎈🎂🎉 @siddharthchopra89 @madhuchopra

    A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

    हॉलीवुड में भी बनायीं पहचान

    प्रियंका आज हॉलीवुड की जानी-मानी सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। 'बेवॉच' रिलीज़ होने के बाद उनकी झोली में दो और हॉलीवुड फ़िल्में हैं। मशहूर अमेरिकन सीरीज 'क्वांटिको' में एलेक्स पेरिश का किरदार निभाकर भी वो अमेरिका में काफी लोकप्रिय हो गयी हैं।

    यह भी पढ़ें: मुबारकां: ये हैं बॉलीवुड के 5 सबसे स्टाइलिश सरदार, देखें तस्वीरें

    'परपल पेबल पिक्चर'

    प्रियंका का 'परपल पेबल पिक्चर' नाम से एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिसके बैनर तले प्रियंका कई स्थानीय भाषाओं में 'वेंटिलेटर' जैसी अवार्ड विनिंग फ़िल्में भी प्रोड्यूस कर रही हैं। उनका यह प्रोडक्शन उनकी मां मधु चोपड़ा देखती हैं। गौरतलब है कि प्रियंका को टाइम मैगजीन दुनिया के सबसे प्रभावशाली 100 व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल कर चुकी है।

    यह भी पढ़ें: आमिर, कटरीना कभी नहीं गए स्कूल, कंगना और अर्जुन कपूर हैं 12 वीं फेल, ये हैं 10 सबसे कम पढ़े-लिखे स्टार्स

     

    Happy times.. #birthdayfeels🎈🎂🎉 #familyfirst #thechopravacation @madhuchopra @siddharthchopra89 @tam2cul

    A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

    रिलेशनशिप

    प्रियंका चोपड़ा का नाम अभी तक पांच लोगों के साथ जुड़ चुका है। जिनमें असीम मर्चेंट, अक्षय कुमार, हरमन बावेजा, शाह रुख़ ख़ान और शाहिद कपूर जैसे सितारे शामिल हैं। बहरहाल, बॉलीवुड में लिंकअप, ब्रेअकप को ज़्यादा महत्व नहीं दिया जाता। प्रियंका आज सिंगल, कामयाब और खुशहाल ज़िंदगी जी रही हैं। जागरण डॉट कॉम के तमाम पाठकों की तरफ से उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं!