विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिये, किस डायरेक्टर को लगता है कि अब इस देश में महत्वपूर्ण विषयों पर फ़िल्में नहीं बन सकती!

By HirendrajEdited By:
Published: Sun, 27 Nov 2016 05:31 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2016 05:39 PM (IST)

प्रकाश झा-हम लोग ने कभी भी अपने राजा, राज्य या सरकार का उत्सव नहीं मनाया। यह हमारे खून में है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। महत्वपूर्ण सोशल और पॉलिटिकल इशू पर फ़िल्में बनाने वाले निर्देशक प्रकाश झा की माने तो अब इस देश में पूरी तरह से राजनीतिक फिल्म बनाना असंभव है क्योंकि यहां अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है।

प्रकाश झा ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि पूरी तरह से राजनीतिक फ़िल्म बनाने से उनका आशय महत्वपूर्ण और विश्लेषण परक फ़िल्मों से है, जिसमें आप वह सब दिखा सके, जो आप कहना चाहते हैं। इस देश में ऐसी फ़िल्म बनाना संभव नहीं है। पणजी में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के कार्यक्रम में प्रकाश झा ने कहा कि- "आप हालात में बदलाव की उम्मीद नहीं कर सकते। इसके पीछे ऐतिहासिक, पौराणिक और वास्तविक कारण हैं। मुझे लगता है कि भारतीय समाज हमेशा से सत्ता या सरकार से ज्यादा मजबूत और मुखर रहा है।'' उन्होंने कहा, ''हम लोग ने कभी भी अपने राजा, राज्य या सरकार का उत्सव नहीं मनाया। यह हमारे खून में है। एक भारतीय के तौर पर हम तार्किक हैं। सवाल करते हैं। आज आप प्रयास करते हैं और किसी का नाम लेते हैं, जो किसी समुदाय विशेष से संबंध रखता है, तो वह लोग आपकी हत्या कर देंगे।''

PHOTOS: शाह रुख़ के बाद आलिया ने इनको भी कहा डियर ज़िंदगी!

उन्होंने कहा, ''मैं हमेशा इसे झेलता हूं। पहले जब मेरी फ़िल्में रिलीज होती थीं, तो उसमें इस तरह का समाज, राजनीतिक पार्टियां और अज्ञात लोगों का नाम होता था। सिनेमा के रूप में साहित्य, संस्कृति की चिंता होती थी। लेकिन यहां अब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है।'