Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणबीर से इश्क लड़ाने को बेताब हैं परिणीति

    By Edited By:
    Updated: Fri, 17 May 2013 03:37 PM (IST)

    आज कल 'रॉकेट सिंह' रणबीर कपूर की पांचों उंगलियां घी में हैं। कभी दीपिका, कट्रीना और अब ये नई मोहतरमा भी रणबीर कपूर के साथ इश्क लड़ाना चाहती हैं। बॉलीव ...और पढ़ें

    Hero Image

    मुंबई। आज कल 'रॉकेट सिंह' रणबीर कपूर की पांचों उंगलियां घी में हैं। कभी दीपिका, कट्रीना और अब ये नई मोहतरमा भी रणबीर कपूर के साथ इश्क लड़ाना चाहती हैं।

    बॉलीवुड में फिल्म 'इश्कजादे' से कदम रखने वाली परिणीति चोपड़ा ने कहा कि बॉलीवुड में अगर उन्हें किसी के साथ ‌र्फ्लट करना हुआ तो वह रणबीर कपूर के साथ करेंगी। उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर उनके पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये हैं प्रियंका और परिणीति की बहन

    गौरतलब है कि साल 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से शुरुआत करने के बाद रणबीर ने बॉलीवुड की करीब 11 फिल्मों में काम किया है। 'वेक अप सिड' , 'राजनीति' , 'रॉकस्टार' और 'बर्फी' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से रणबीर ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिलहाल उनके पास 'ये जवानी है दीवानी' , 'बेशरम' और अनुराग बसु की एक अनाम फिल्म भी है।

    क्यों पंसद नहीं परिणीति को प्रियंका की बहन कहलवाना, क्लिक करके पढे़

    फिलहाल, परिणीति 'हंसी तो फंसी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और इशा देओल उनके को-एक्टर हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से बॉलीवुड में कदम रखा था।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर