क्यों पसंद नहीं परिणीति को प्रियंका की बहन कहलवाना?
कुछ समय पहले तक जो परिणीति चोपड़ा अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के नाम पर इतराती फिरती थीं वही अब इसके जिक्र से भी चिढ़ने लगी हैं। एक साक्षात्कार में उन्हो ...और पढ़ें

नई दिल्ली। कुछ समय पहले तक जो परिणीति चोपड़ा अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के नाम पर इतराती फिरती थीं वही अब इसके जिक्र से भी चिढ़ने लगी हैं।
एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि 'मुझे गर्व है कि मैं प्रियंका की बहन हूं लेकिन जब लोग मुझे 'प्रियंका की बहन परिणीति' कहते हैं तो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। मैं चाहती हूं कि लोग मुझे मेरे नाम से जाने न कि प्रियंका की बहन के तौर पर। ठीक उसी तरह जैसे करीना कपूर का चचेरे भाई होने के बावजूद रणबीर कपूर की अपनी पहचान है।'
पर परिणीति, प्रियंका को अपना प्रतिस्पर्धी नहीं मानतीं। उनका कहना है कि वह इंडस्ट्री पिछले कई सालों से हैं वहीं उनका अपना करियर महज दो फिल्म पुराना है। ऐसे में प्रतियोगिता का सवाल ही नहीं। प्रियंका की तरह परिणीति भी एक ट्रेंड सिंगर है और वह भी प्रियंका की तरह भविष्य में अपना म्यूजिक एलबम लांच करना चाहती है। किताबें पढ़ने और सोने की शौकीन परिणीति मानती हैं कि वह कोई स्टार नहीं हैं लेकिन इंडस्ट्री में सात-आठ साल बिताने के बाद उन्हें स्टार बनने से कोई रोक नहीं सकता।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।