विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओमंग कुमार डायरेक्ट नहीं करने वाले थे भूमि, संजय दत्त ने कहा और बन गई बात

By Rahul soniEdited By:
Published: Tue, 12 Sep 2017 01:02 PM (IST)

संजय दत्त की फिल्म भूमि 22 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

ओमंग कुमार डायरेक्ट नहीं करने वाले थे भूमि, संजय दत्त ने कहा और बन गई बात
ओमंग कुमार डायरेक्ट नहीं करने वाले थे भूमि, संजय दत्त ने कहा और बन गई बात

मुंबई। संजय दत्त की कमबैक फिल्म भूमि 22 सितंबर को रिलीज़ हो रही है जिसे ओमंग कुमार ने डायरेक्ट किया है। लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि पहले ओमंग सिर्फ फिल्म के प्रोड्यूस कर रहे थे। वो फिल्म को डायरेक्ट करना नहीं चाहते थे। 

जी हां, आईएएनएस के मुताबिक ओमंग कुमार फिल्म भूमि को सिर्फ प्रोड्यूस करना चाहते थे। लेकिन संजय दत्त ने उन्हें सलाह दी कि उन्हें इस फिल्म को डायरेक्ट करना चाहिए। ओमंग कहते हैं कि, पहले मैं और संदीप सिंह (लेखक) संजय के पास कुछ स्टोरीज़ को बताने के लिए गए थे। सभी स्टोरीज़ में से संजय ने भूमि की कहानी में इंट्रेस्ट शो किया। उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई। इसके बाद संजय ने मुझे इस फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए कहा। अब संजय की फिल्म को डायरेक्ट करना हर डायरेक्टर का सपना होता है। इसलिए मैंने हां कर दी। यह मेरे लिए बड़ी बात है कि मैं संजय के साथ काम कर पाया। आगे ओमंग कहते हैं कि, इस फिल्म में नए संजय दत्त को देख पाएंगे। इस फिल्म में उनका रोल हाइली परफॉर्मेंस ओरिएंटेड है जिसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। 

यह भी पढ़ें: स्कूलों में बच्चे भी सुरक्षित नहीं, बहुत ख़राब माहौल है- संजय दत्त

संजय दत्त ने इस फिल्म में पिता का किरदार निभाया है वहीं संजय की बेटी के किरदार में अदिति राव हैदरी नज़र आएंगी। आपको बता दें कि, इससे पहले ओमंग कुमार मैरी कॉम और सरबजीत जैसी फिल्में बना चुके हैं। संजय दत्त की यह फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।