विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्कूलों में बच्चे भी सुरक्षित नहीं, बहुत ख़राब माहौल है- संजय दत्त

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 11 Sep 2017 06:41 PM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 12:13 PM (IST)

गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युमन की हाल ही में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।मामले में गिरफ़्तार बस कंडक्टर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

स्कूलों में बच्चे भी सुरक्षित नहीं, बहुत ख़राब माहौल है- संजय दत्त
स्कूलों में बच्चे भी सुरक्षित नहीं, बहुत ख़राब माहौल है- संजय दत्त

मुंबई। संजय दत्त देश में लगातार स्कूली बच्चों के साथ हो रहे हादसों को लेकर गुस्से में लेकिन डरे हुए हैं। कहते हैं बड़ा ही बुरा माहौल है। माँ-बाप को हमेशा सतर्क रहना होगा।

संजय बड़े परदे पर फिल्म भूमि से वापसी कर रहे हैं। ड्रग्स की लत से लेकर अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल की सज़ा काट चुके संजय दत्त ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि अपनी ज़िंदगी के अंधेरे भरे दौर से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। फिल्म भूमि में वो एक ऐसी लड़की के पिता बने हैं, जो एक हादसे का शिकार हो जाती है। देश में लड़कियों के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर संजय दत्त कहते हैं " यह बहुत डरावना है। बच्चे तो अब स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं हैं। गुरुग्राम के पांच साल की स्कूली बच्ची का रेप हो गया। अभिभावकों के लिए इससे भयावह स्थिति क्या होगी। सभी को सावधान रहना होगा। बच्चों की सुरक्षा को लेकर ये बड़ा कठिन समय है। संजय दत्त ने कहा " एक पिता होने के नाते मैं हमेशा अपने बच्चों को कहता हूं। जल्दी घर आओ और हमारे साथ घर पर रहो। बाहर का माहौल सही नहीं है। अब सिर्फ महिलाओं के सम्मान की ही नहीं बल्कि अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर कदम उठाने होंगे।"

यह भी देखें:Exclusive: श्रीदेवी के होते हुए भी बॉलीवुड में कोई और भी है श्रीदेवी, जानिये कौन

 

संजय दत्त की बड़ी बेटी अमेरिका में हैं जबकि तीसरी पत्नी मान्यता से उनके दो बच्चे इक़रा और शहरान हैं। यह पूछे जाने पर कि उनकी ज़िंदगी का वो कौन सा हिस्सा है जो वो दोहराना चाहेंगे । संजय दत्त ने कहा कोई भी नहीं। संजय दत्त ने इसका जवाब भी ना में ही दिया कि क्या उन्हें लम्बे समय के बाद फिर से कैमरा फेस करते समय नर्वसनेस हुई? संजय दत्त को अपनी पहली फिल्म रॉकी के दौरान पहली बार कैमरे के सामने आने की घटना भी याद नहीं। कहते हैं ' शायद 1979 या 80 का साल रहा होगा। बहुत पुरानी बात है। लेकिन संजय इस बात से ख़ुश हैं कि आजकल फिल्में समय पर बन जाती हैं। स्टार्स एक बार में एक ही फिल्म करते हैं। ये इंडस्ट्री के लिए अच्छा संकेत है।

यह भी देखें:Exclusive: जब ऋषि कपूर ने माना कि वह तो डाकू है क्योंकि...

 

फिल्म भूमि के बाद संजय दत्त तिग्मांशु धुलिया की फिल्म साहब बीबी और गैंगस्टर 3 की शूटिंग शुरू करेंगे और इस फिल्म के बारे में बात करते वक्त वो काफी उत्साहित नज़र आ रहे थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।