विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive:श्रीदेवी के होते हुए भी बॉलीवुड में कोई और भी है श्रीदेवी, जानिये कौन

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 11 Sep 2017 12:56 PM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 12:06 PM (IST)

श्रीदेवी को बॉलीवुड में चुलबुली अभिनेत्री के तौर पर भी जाना जाता है और वो अकेले के दम पर फिल्म को चला देने का माद्दा भी रखती हैं।

Exclusive:श्रीदेवी के होते हुए भी बॉलीवुड में कोई और भी है श्रीदेवी, जानिये कौन
Exclusive:श्रीदेवी के होते हुए भी बॉलीवुड में कोई और भी है श्रीदेवी, जानिये कौन

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। अस्सी और नब्बे के दशक में बड़े परदे पर श्रीदेवी ने अपनी अदाओं को जादू चलाया था उसे लोग आज भी नहीं भूले हैं। श्रीदेवी ने लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी भी की है लेकिन उनके रहते भी कोई है जिसे अब श्रीदेवी जैसा बताया जा रहा है।

फिल्मकार हंसल मेहता ने कंगना रनौत की तुलना श्रीदेवी से की है। उनका कहना है कि परदे पर जिस तरह का दमदार अभिनय श्रीदेवी ने किया है ठीक वैसा ही कंगना रनौत का भी होता है। हंसल मेहता कहते हैं " श्रीदेवी के बाद कोई एक्टिंग स्टार है तो वह कंगना रनौत है। कंगना रनौत भी श्रीदेवी की तरह उतनी ही प्रतिभाशाली हैं ।" हंसल ने कंगना के साथ फिल्म सिमरन बनाई है। जागरण डॉट से विशेष बातचीत में हंसल मेहता ने यह भी कहा,'फिल्म 'सिमरन' का कंटेंट ही हीरो है और फिल्म की स्टार कंगना रनौत । इस फिल्म में कंगना ने बेहतरीन काम किया है। "मुझे कंगना रनौत के साथ काम कर मज़ा आया। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं । साथ ही कहानी की मांग के अनुसार अपने काम में निखार भी लाती रहती हैं।' बता दें कि श्रीदेवी को बॉलीवुड में चुलबुली अभिनेत्री के तौर पर भी जाना जाता है और वो अकेले के दम पर फिल्म को चला देने का माद्दा भी रखती हैं। कंगना ने भी अपने करियर में ऐसा कई बार कर दिखाया है।

यह भी देखें: चंकी पांडे की बेटी अनन्या जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

 

गौरतलब है कि कंगना की फिल्म सिमरन एक गुजराती लड़की की कहानी है, जिसका डिवोर्स हो गया है। साथ ही उसे चोरी करने और जुआ खेलने की भी लत है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।