विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive : नायरा-कार्तिक की हो रही है शादी, लेकिन बदल ही गया दूल्हा

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 03 Mar 2017 12:17 PM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2017 04:00 PM (IST)

मोहसिन इस बात से भी खुश हैं कि उन्हें बीकानेर के फैन्स बहुत प्यार दे रहे हैं। कायरा की शादी का ट्रैक दर्शक आने वाले एपिसोड में देखेंगे।

Exclusive : नायरा-कार्तिक की हो रही है शादी, लेकिन बदल ही गया दूल्हा
Exclusive : नायरा-कार्तिक की हो रही है शादी, लेकिन बदल ही गया दूल्हा

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दर्शक इन दिनों कार्तिक और नायरा की शादी यानि कायरा की शादी के ट्रैक एन्जॉय कर रहे हैं। अब जल्द ही दर्शक उनकी भव्य शादी के ट्रैक भी देखेंगे। यह तो दर्शक देख ही रहे हैं कि कार्तिक किस कदर नायरा के प्यार में पागल हैं।

वे इस हद तक नायरा से प्यार करते हैं कि वे अपने पापा के गुस्से को भी झेलने के लिए तैयार हैं। लेकिन दो प्यार करने वालों का मिलन जल्द हो जाए, ये कैसे हो सकता है। दुश्मन तो जमाना होता ही है। तभी तो कार्तिक और नायरा की शादी में विघ्न डालने के लिए किसी और ने सारी तैयारियां कर रखी है। दर्शक आने वाले एपिसोड में देखेंगे कि कार्तिक इधर दूल्हा बन कर सारी तैयारियों के साथ बस बारात लेकर नायरा के पास पहुंचने वाले ही होते हैं कि कहानी में एक नया ट्विस्ट आ जाएगा।

अब रितिक रोशन की हुई मराठी इंट्री , किया ये काबिल रोल

दरअसल कार्तिक की बजाय कोई और ही दूल्हा नायरा से शादी करने के लिए पहुँचने की तैयारियों में जुटा रहता है। उसने ऐसा रूप इख्तियार कर रखा है कि खुद नायरा भी चकमा खा जाएगी। क्योंकि इस झूठे दुल्हे ने पूरी तरह से कार्तिक के शादी के जोड़े में ही नजर आता है। उसने भी गोल्डन रंग का ही जोड़ा पहन रखा है। सो, यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर नकली और असली दूल्हे का पर्दाफाश किस तरह होगा। इस ट्रैक के बारे में कार्तिक उर्फ मोहसिन कहते हैं कि वे इस बात से काफी उत्साहित हैं कि ऑन स्क्रीन उनकी ऐसी शादी हो रही है। शादी का जैसे जश्न हो रहा है, मोहसिन यह भी कहते हैं कि वे इससे पहले कभी भी बीकानेर नहीं आए थे। इसलिए उनके लिए यह अनुभव भी खास है।

फ्लैशबैक फ्राइडे: तस्वीरों के ज़रिये पुरानी बातों को खूब याद करती हैं माधुरी दीक्षित

कायरा की शादी का यह पूरा ट्रैक बीकानेर के लाल गढ़ पैलेस में शूट किया जा रहा है। खास बात यह है कि मोहसिन के कॉस्टयूम भी बीकनेर के पारंपरिक अंदाज में तैयार करवाए गए हैं। मोहसिन इस बात से भी खुश हैं कि उन्हें बीकानेर के फैन्स बहुत प्यार दे रहे हैं। कायरा की शादी का ट्रैक दर्शक आने वाले एपिसोड में देखेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।