Exclusive: 'बेघर' हुए नवीन प्रकाश सेलिब्रटीज़ पर बरसे, स्वामी ओम जी की भी खोली पोल
नवीन ने कहा है कि करण मेहरा और बानी सबसे अधिक फेक लोग हैं और वे काफी चतुराई से खेल रहे हैं।जबकि गौरव स्ट्रांग कंटेंडर हैं और वो फेयर भी हैं, स्टैंड भी लेते हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। 'बिग बॉस 10' से तीसरा एलीमिनेशन हो चुका है। इस बार भी कॉमनर्स की टीम छोटी हुई है और बिहार के नवीन प्रकाश बेघर हुए हैं। नवीन ने बाहर आने के बाद बताया कि एकेडमिक्स की बैकग्राउंड होते हुए भी बिग बॉस जैसे शोज़ में उन्होंने भाग क्यों लिया।
रॉयल टाइगर की तरह रहा
रणवीर सिंह से दूर जा चुकी हैं दीपिका पादुकोण, बाक़ी सब दिखावा?
नवीन ने कॉमनर्स यानि इंडियावालों की टीम में एंट्री ली और वो टीम का अहम हिस्सा रहे। शो में नवीन के इविक्शन पर उनकी टीम के सदस्यों ने काफी अफ़सोस भी मनाया। नवीन मानते हैं कि एक टास्क के दौरान उनके कंधे पर चोट आई, जो उनके इविक्शन की बड़ी वजह बना। बिग बॉस के सफ़र के बारे में उन्होंने ख़ास बातचीत में कहा- ''मैं मानता हूं कि मैं रॉयल टाइगर की तरह सीना चौड़ा करके ही रहा और मैं इसी तरह का आदमी भी हूं। मैं सही बातों के लिए खड़ा होना जानता हूं। स्टैंड लेना जानता हूं। मैं फेक होकर नहीं खेलता और ना ही मैंने खेला है। इसलिए लोग चाहकर भी मेरा मज़ाक़ नहीं उड़ा पाते थे। नवीन आगे कहते हैं- ''मैं दबंग जैसा रहा और आशा करता हूं कि लौटकर जाऊंगा तो मुझे मेरे अपने लोग प्यार देंगे।
ऑडिशन में कैसे आए नवीन
स्वामी ओम जी पर मनु ने उठाया हाथ, मोनालिसा को दी गाली
नवीन प्रकाश की बैकग्राउंड बिल्कुल अलग है, मगर इसके बावजूद बिग बॉस का हिस्सा बने। नवीन प्रकाश ने यह स्वीकारा कि उन्होंने कभी बिग बॉस देखा ही नहीं था। किसी भी सीज़न को फॉलो नहीं किया था। यह तो उनके स्टूडेंट्स ने उनका वीडियो बनाकर भेज दिया था और अरनब गोस्वामी के शो में जब वो अकेले 8-8 नेताओं से पैनल में भिड़ने में कामयाब रहे थे। उन्होंने अपनी आवाज़ बुलंद की थी। इसलिए कलर्स की तरफ से उनका चुनाव भी हुआ था। नवीन कहते हैं कि मैं इस शो में कोई टीचर की हैसियत से नहीं गया था, जो कई लोग खासतौर से मीडिया ने इस बात को बहुत उछाला है कि टीचर ऐसा कैसे कर सकता है। वो कहते हैं- ''मैं शो में गेम खेलने गया था और वही खेल रहा था।"
कोई दोस्त नहीं होता
घर से बाहर होने से पहले बानी से भिड़े नवीन प्रकाश
नवीन का मानना है कि यह एक ऐसा शो है, जिसमें सब बोलते हैं कि हम दोस्त हैं, लेकिन हक़ीक़त यह है कि कोई दोस्त बनाने नहीं जाता वहां। सब सेल्फिश होते हैं और सेल्फिश होकर ही खेलते हैं। नवीन यह पूछने पर कि एक बार टास्क के दौरान उन पर सभी सदस्यों को धोखा देने के आरोप लगे थे। इस पर नवीन सफाई देते हुए कहते हैं कि यह बिग बॉस की ट्रिक होती है और वो इसे फॉलो कर रहे थे। अगर नहीं करता तो फिर सीधे-सपाट वाला खेल बनकर यह शो रह जाता। नवीन कहते हैं- ''मैं यह ज़रूर कहूंगा कि लोगों के सामने सिर्फ 40 मिनट आता है और मीडिया वही उछालती है जो दिखता है। हम वहां 24 घंटे रह रहे थे और हक़ीक़त तो यह है कि करण मेहरा, बानी ये लोग भी बहुत फेक हैं। वे भी ख़राब व्यवहार करते, लेकिन उनका नाम सामने नहीं आता, क्योंकि वो चीजें एडिट हो जाती हैं।''
खुद के बारे में सोचते हैं सेलिब्रिटी
नोटबंदी को लेकर सलमान ख़ान ने किया पीएम मोदी पर वार
नवीन आम लोगों और सेलिब्रटी में यह खास तुलना करते हैं कि दोनों में वाकई जमीन आसमान का फर्क होता है. बकौल नवीन हम कभी भी खाने से पहले अपने बाकी घरवालों के बारे में सोचते थे। वो कहे हैं- ''मैंने खुद स्वामी जी का बहुत ख्याल रखा। बुजुर्ग आदमी थे। कई लोगों ने उनका बहिष्कार कर दिया था। कोई उनसे बात नहीं करता था। खाने को नहीं देता था। मैंने उनका ख्याल रखा, लेकिन इसका क्या फायदा। उन्होंने तो मेरे बारे में काफी बातें कीं। बिचिंग की. अब उनकी निगेटिविटी सामने आ रही है और मुझे लगता है कि वह घर के सबसे निगेटिव व्यक्ति हैं और सेल्फिश भी। उनको सिर्फ खुद की पड़ी है। सेलिब्रटीज भी खाते वक्त सिर्फ खुद का सोचते थे कि उनका पेट भर जाये। बाकी लोग भाड़ में जायें, लेकिन हम अपनी टीम का ख्याल रखते थे।''
नवीन ने यह भी कहा कि उनके साथ किसी भी सेलिब्रिटी ने कुछ अच्छा बर्ताव नहीं किया, लेकिन लोपा और मोना ने उनके साथ अच्छा बर्ताव किया। हालांकि बाहर आने पर उन्हें लोपा के बारे में कुछ बातें पता चलीं कि वो भी उनके बारे में निगेटिव बोलती थीं तो उन्हें बहुत तकलीफ हुई है।
करण, बानी फेक, गौरव फेयर
सनी लियोनी ने किया फिर वो काम, जिसके दीवाने हैं उनके फैंस
नवीन ने कहा है कि करण मेहरा और बानी सबसे अधिक फेक लोग हैं और वे काफी चतुराई से खेल रहे हैं।जबकि गौरव स्ट्रांग कंटेंडर हैं और वो फेयर भी हैं, स्टैंड भी लेते हैं। नवीन मनु और मनवीर को अपना दोस्त मानते हैं। मोना को उन्होंने बहन मान लिया है, लेकिन उन्होंने मनु के बारे में यह भी कहा कि वो कई बार काफी दिमाग से सोचते हैं और इससे उन्हें प्यार करने वाले लोगों को कई बार तकलीफ होती है और उन्हें दुख का भी सामना करना पड़ता है।