कोल्डप्ले के इस नए वीडियो में बेयॉन्से संग दिखीं सोनम कपूर, विवाद
मशहूर अमेरिकी सिंगर बेयॉन्से का हाल में रिलीज हुआ म्यूजिक वीडियो काफी चर्चाअों में है। इसकी शूटिंग मुंबई में हुई है और इसमें होली का सीन भी है।
नई दिल्ली। रॉक बैंड कोल्डप्ले का का हाल में रिलीज हुआ म्यूजिक वीडियो काफी चर्चाअों में है। इसमें मशहूर अमेरिकी सिंगर बेयॉन्से के साथ कुछ सेकेंड के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी इसमें नजर आई हैं। इसकी शूटिंग मुंबई में हुई है और इसमें होली का सीन भी है। हालांकि जिस तरह से इस वीडियो में भारतीय संस्कृति को दिखाया गया है, उसकी लोग ट्विटर पर आलोचना भी कर रहे हैं।
सारा खान से तलाक ले चुके अली मर्चेंट ने की दोबारा शादी!
'हाइम्न फॉर द वीकएंड' नामक इस वीडियो में बेयॉन्से महारानी के रूप में नजर आ रही हैं। शुरुआत में मंदिर और साधु वगैरह दिखते हैं। उसके बाद मुख्य कलाकार क्रिस मार्टिन टैक्सी में और फिर मुंबई की गलियों से गाते हुए निकलते हैं। यहां लोग उन पर रंग बिखेरते हैं और वो इसका आनंद भी उठाते हैं। दो चीजें थोड़ी अटपटी जरूर लगती हैं। इसमें बच्चों को बायस्कोप देखते दिखाया गया है। सिनेमा-टीवी के इतने प्रसार के बाद कम-से-कम मुंबई के ख्याल से यह खटकता है।
एक दृश्य पुराने जमाने का ग्रामोफोन बजने का भी है। यह लगभग लुप्तप्राय चीज ही हो गई है। वैसे तो इस वीडियो को काफी सराहना मिल रही है, लेकिन कई लोगों ने ट्वीट कर बियॉन्से की आलोचना की है। उनका कहना है कि बेयॉन्से और कोल्डप्ले ने भारतीय संस्कृति और परंपरा को बेचकर पैसे कमाने की कोशिश की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।