Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन कपूर ने बढ़ाई मलाइका और अरबाज के बीच दूरियां!

    By Suchi sinhaEdited By:
    Updated: Sun, 31 Jan 2016 10:48 AM (IST)

    मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान के बीच आईं दूरियों की वजह अर्जुन कपूर बताए जा रहे हैं। जी हां, खबरें आ रही हैं कि मलाइका और अर्जुन इन दिनों काफी करीब आ गए हैं, जिसकी वजह से उनके और सलमान खान के बीच कड़वाहट ओर बढ़ गई है।

    नई दिल्ली। अर्जुन कपूर ने एआईबी रोस्ट शो में सलमान खान की बहन अर्पिता का काफी मजाक बनाया था, जिसके बाद इनके बीच काफी दूरी आ गई। हालांकि ये वाक्या भी काफी पुराना हो गया है। ताजा खबरों की मानें तो सलमान और अर्जुन के रिश्ते और खराब हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो अर्जुन कपूर ही सलमान की भाभी मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज के बीच आई दूरियों की वजह माने जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब मुंबई की सड़क पर पैदल ही निकल पड़े सलमान खान

    बाॅलीवुड में सितारों के तलाक की कई खबरें आ रहीं हैं। फरहान और अधूना के बाद अब मलाइका और अरबाज खान के भी अलग होने की खबरें काफी सुर्खिंयों में हैं। लेकिन इसकी वजह अर्जुन कपूर हैं, ये खबर सभी को काफी चौंका रही है। हालांकि खबरें ये भी आ रही हैं कि मलाइका यूके बेस्ड एक बिजनेसमैन के भी काफी करीब आ चुकी हैं, जिनके साथ इन दिनों वह अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। अब अर्जुन और इस बिसनेसमैन में मलाइका किसके साथ खुलकर सामने आती हैं ये तो समय ही बताएगा।

    मलाइका अरोड़ा ने छोड़ा अरबाज खान का घर, ले सकती हैं तलाक

    आपको बता दें कि अरबाज और मलाइका ने 1998 में अपने प्यार पर शादी की मुहर लगाई थी। हाल ही में ये दोनों रियलिटी शो 'पॉवर कपल' में एक साथ एंकरिंग कर रहे थे, लेकिन अचानक अरबाज अकेले ही इस शो की मेजबानी करने लगे। इस पर मलाइका से सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि शो में उनका काॅन्ट्रैक्ट कुछ ही दिनों का था जो खत्म हो गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner