विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डॉली बिंद्रा की शिकायत पर राधे मां के खिलाफ एफआइआर दर्ज

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 02 Sep 2015 08:55 AM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2015 09:20 AM (IST)

बोरीवली पुलिस ने एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा की शिकायत पर राधे मां और अन्य लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बोरीवली पुलिस ने एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा की शिकायत पर राधे मां और अन्य लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। डॉली बिंद्रा ने राधे मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद कल इसे एफआइआर में तब्दील किया गया है।

अमित ने डायरेक्टर से झगड़ने के बाद छोड़ी फिल्म!

नॉर्थ रीजन के एडिशनल पुलिस कमिशनर फतहसिंह पाटिल ने कहा, 'हमने राधे मां, संजीव गुप्ता, टल्ली बाबा, भूपेंद्र और अन्य लोगों के खिलाफ डॉली बिंद्रा की शिकायत पर धमकी देने, यौन शोषण करने और बाकी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।'

डॉली ने एक न्यूज चैनल से कहा कि राधे मां ने उनसे एक अंजान व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाने के लिए कहा था। एक्ट्रेस ने 20 लोगों के खिलाफ बोरीवली पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी थी।

डॉली ने बताया कि राधे मां के सतसंत में इस तरह की हरकतें बेहद आम होती थी और वहां उनका भी शोषण करने की कोशिश की गई। एक्ट्रेस ने कहा, 'एक बार राधे मां के बेटे और एक अनुयायी ने बाकी लोगों के सामने मेरा उत्पीड़न करने की भी कोशिश की थी।'

डॉली बिंद्रा ने अपनी शिकायत में कहा था कि उन्हें धमकी भरे फोन और मेसेज आ रहे हैं, जिसका शक उन्हें राधे मां पर है।

राधे मां पहले से ही अश्लील हरकते करने, छोटे कपड़े पहनने, दहेज उत्पीड़न के लिए उकसाने जैसे मामलों में आरोपी हैं।

डॉली बिंद्रा ने राधे मां पर लगाए यौन शोषण व अश्लीलता के आरोप