यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हाउसफुल शोज के साथ धूम-3 ने दी दस्तक, शाहरुख और रितिक को पछाड़ेंगे आमिर?
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आमिर खान और कट्रीना कैफ की फिल्म धूम-3 आज रिलीज हो ही गई। जबरदस्त एडवांस ...और पढ़ें

नई दिल्ली। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आमिर खान और कट्रीना कैफ की फिल्म धूम-3 आज रिलीज हो ही गई। जबरदस्त एडवांस बुकिंग के बीच फिल्म के मॉर्निग शोज हाउसफुल रहने की खबर है। माना जा रहा है कि धूम-3 सिर्फ तीन दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।
मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की ज्यादातर सिनेमाघरों में धूम-3 के मॉर्निग शो हाउसफुल हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि धूम-3 के मॉर्निग शो में दर्शकों की उपस्थिति 90 से लेकर 100 फीसद तक है।
सचिन तेंदुलकर के लिए धूम-3 की स्पेशल स्क्रीनिंग करेंगे आमिर
बताया जा रहा है कि धूम-3 भारत में लगभग 5000 और भारत के बाहर तकरीबन 700 सीटों पर रिलीज हो रही है। पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों के बाद बैन होने वाली यह पहली फिल्म है। धूम-3 वहां 56 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। पाकिस्तान में पहली बार कोई भारतीय फिल्म एक साथ इतनी स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है।
धूम-3 के रिलीज से पहले ही थिएटर होने लगे थे हाउसफुल
जिस तरह से धूम-3 को जबरदस्त एडवांस बुकिंग मिली है, उससे माना जा रहा है कि यह बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म साबित होगी। वैसे भी अब 100 करोड़ का कलेक्शन करना बॉलीवुड की फिल्मों के लिए कोई बड़ी बात नहीं रह गई है, बल्कि अब मुकाबला इस बात के लिए होने लगा है कि 100 करोड़ क्लब में फिल्म कितनी जल्दी एंट्री करती है। रविवार तक धूम-3 के इस क्लब में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
आमिर ने करण के शो में खोला ऐसा राज, जिसे जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान
आमिर भले ही यह बात न मानें कि धूम-3 का चेन्नई एक्सप्रेस और रितिक रोशन की फिल्म कृष-3 से मुकाबला है, लेकिन सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि इन आमिर इन दोनों फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं। अगले दो हफ्तों तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होनी है और पांच दिन बाद से क्रिसमस की छुट्टियां भी शुरू हो जाएंगी। आमिर का मैदान बिल्कुल साफ है, ऐसे में उनसे बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद तो लगाई ही जाएगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
