विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सचिन के लिए धूम-3 की स्पेशल स्क्रीनिंग करेंगे आमिर

By Edited By:
Published: Thu, 19 Dec 2013 02:43 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2013 02:38 PM (IST)

सचिन तेंदुलकर और आमिर खान की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। आमिर परिवार समेत सचिन तेंदुलकर का अािखरी मैच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सचिन तेंदुलकर और आमिर खान की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। आमिर परिवार समेत सचिन तेंदुलकर का अािखरी मैच देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे। अब खबर है कि सचिन तेंदुलकर के लिए आमिर अपनी कल रिलीज होने वाली फिल्म धूम-3 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे।

धूम-3 यशराज बैनर की फिल्म है और यशराज अपनी फिल्म रिलीज होने से पहले स्क्रीनिंग नहीं करते। इसलिए आमिर सचिन के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग फिल्म रिलीज होने के बाद कल करेंगे। कल ही यह फिल्म रिलीज होगी।

धूम-3 रिलीज होने से पहले ही थिएटर होने लगे हाउसफुल

सूत्रों का कहना है कि सचिन अपनी पत्‍‌नी अंजलि और दोनों बच्चों अर्जुन-सारा के साथ धूम-3 का लुत्फ उठाने आएंगे। क्रिकेट से रिटायर होने के बाद सचिन अभी तक अपना ज्यादातर वक्त परिवार के साथ बिता रहे हैं। एक दिन पहले उन्होंने कॉमेडियन शेखर सुमन की फिल्म 'हार्टलैस' का म्यूजिक लॉन्च किया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर