यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आमिर ने करण के शो में खोला वो राज, जो कर देगा आपको हैरान
मुंबई। पहले सलमान खान के करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में वर्जिनिटी पर दिए गए बयान ने ...और पढ़ें

मुंबई। पहले सलमान खान के करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में वर्जिनिटी पर दिए गए बयान ने खलबली मचा दी और अब आमिर खान ने शो के दौरान अपने जीवन के कुछ ऐसे राज खोले, जिसे सुनकर आप हक्के-बक्के हो जाएंगे। जी हां आमिर ने खुद को बेड पर 10 में से 5 नंबर दिए।
करण के रैपिड फायर राउंड में आमिर ने इस सच्चाई को खुद कबूला है। आमिर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे बेड पर अपने आप को 10 में से पांच नंबर देते हैं, लेकिन उनके साथ शो में मौजूद उनकी पत्नी किरण राव ने उन्हें 10 में से 20 नंबर दिए। आमिर ने कहा कि उन्होंने सलमान खान और शाहरुख के बीच सब कुछ ठीक करने की बहुत कोशिश की, लेकिन चीजें हो नहीं पाई।
जानिए सलमान के उस वर्जिनिटी के राज को, जिसका खुलासा उन्होंने करण के शो में किया था
गौरतलब है कि आमिर से पहले सलमान खान और करीना कपूर भी इस शो के मेहमान बन चुके हैं। इस बार आमिर और उनकी पत्नी किरण राव शो में शिरकत करने आए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
