Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का पाक को करारा जवाब

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Tue, 28 Nov 2017 07:46 AM (IST)

    मानुषी छिल्लर पेशे से डॉक्टर हैं और वह हरियाणा राज्य से हैं। मानुषी मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से रूबरू हुईं।

    मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का पाक को करारा जवाब

    रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर भारत आ चुकी हैं और उनका मुंबई में बेहतरीन स्वागत किया गया। मिस वर्ल्ड बनने के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के जवाब देते हुए मानुषी ने उनकी खूबसूरती के ऊपर बोलने वालों को करारा जवाब दिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, मिस वर्ल्ड 2017 का ताज अपने सिर सजाने वाली मानुषी छिल्लर ने पाक को करारा जवाब दिया है। मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे यह पूछा गया कि आपके ताज जीतने पर कई पाक के लोगों का कहना था कि आपसे अधिक सुंदर लड़कियां पाक में बुरखे में रहती हैं। इस पर मानुषी ने कहा कि, 'इस पर मैं बस यही कहना चाहती हूं कि यह बाहरी सुंदरता की बात नहीं है। अगर आप इस स्पर्धा को देखेंगे तो हर लड़की बहुत ही अधिक सुंदर थी। पर मेरा मानना है कि यहां यह देखा जाता है कि आप आपकी सुंदरता का उपयोग कर किस प्रकार लोगों का भला कर सकते हैं। यह उस बारे में ही है। मेरा मानना है कि इस स्पर्धा में एक खूबसूरत चेहरा नहीं बल्कि एक खूबसूरत दिल तलाशा जाता है जो कि उन सभी खूबसूरत चेहरों का प्रतिनिधित्व कर सके और इसके लिए यह मायने नहीं रखता कि आप विश्व के किस देश से हैं बल्कि यह बात उस एक व्यक्ति की है जो कि विश्व में अपना योगदान देकर कुछ बदलाव ला सकें।'

    यह भी पढ़ें: लड़कियों के वजन को लेकर बदली है लोगों की सोच - भूमि पेडनेकर

    गौरतलब है कि मानुषी छिल्लर पेशे से डॉक्टर हैं और वह हरियाणा राज्य से हैं। इस मौके पर उन्होंने हरियाणा के लिए भी काम करने की बात कही। भारत ने 17 सालों बाद एक बार फिर मिस वर्ल्ड के खिताब हासिल किया है। इसके पहले सन् 2000 में फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं।