यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लीजिए, माहिरा ख़ान ने शुरू कर दिया रईस का प्रमोशन!
जिस दिन 'रईस' का ट्रेलर लांच हुआ तो वो बिल्कुल ख़ामोश रहीं, क्योंकि वो इस बात से वाकिफ़ हैं कि उनके बयान के ग़लत मायने निकाले जा सकते हैं।

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। रईस माहिरा ख़ान की डेब्यू बॉलीवुड फ़िल्म है। ऐसे में उनका रोमांचित होना स्वाभाविक है, मगर मजबूरी देखिए माहिरा अपनी ही पहली फ़िल्म का प्रमोशन नहीं कर सकतीं, क्योंकि यहां सियासी कारणों से उन पर बैन है। लेकिन इस बैन ने माहिरा को हौसला कम नहीं किया है और वो अपने तरीक़े से रईस को प्रमोट कर रही हैं।
अपनी पहली बॉलीवुड की फ़िल्म को लेकर माहिरा ख़ान कितनी रोमांचित होंगी, इसका अनुमान इस बात से ही लगाया जा सकता है कि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक लिटरेचर फेस्टिवल में 'रईस' को लेकर काफी चर्चा की थी। हालांकि जिस दिन 'रईस' का ट्रेलर लांच हुआ तो वो बिल्कुल ख़ामोश रहीं, क्योंकि वो इस बात से वाकिफ़ हैं कि उनके बयान के ग़लत मायने निकाले जा सकते हैं। मायरा ने सोशल मीडिया में एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो एक टी-शर्ट पहने हुए हैं, जिस पर लिखा है बैटरी साला, जो रईस में उनका डायलॉग है।
इसे भी पढ़ें- रोहन से हाथापाई के बाद स्वामी ओम छोड़ देंगे बिग बॉस का घर
रईस अगले साल 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। माहिरा फ़िल्म में शाह रूख़ के किरदार की पत्नी के रोल में हैं।— Mahira Khan (@TheMahiraKhan) December 24, 2016
