यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कृति सेनन के दिल के बेहद करीब है उनकी ये फिल्म
कृति सेनन ने ना सिर्फ इस फिल्म को अपने दिल के बेहद करीब बताया है, बल्कि उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को भी यह फिल्म जरूर पसंद आएगी।

मुंबई, आइएएनएस। टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस कृति सेनन ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है। 'दिलवाले' में शाहरुख खान, काजोल और वरुण धवन जैसे सितारों के साथ नजर आने के बाद अब उनकी अगली फिल्म आ रही है 'राबता', जिसमें वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।
जानिए क्यों, 'सिमरन' के लिए कंगना रनोट चलीं अमेरिका
इस फिल्म को ही कृति ने अपने दिल के बेहद करीब बताया है और उन्हें उम्मीद है कि इस फिल्म को दर्शकों की तारीफ मिलेंगी। कृति ने कहा, 'मैं इस फिल्म को लेकर वास्तव में बहुत उत्साहित हूं। यह ऐसी स्क्रिप्ट है, जो वास्तव में मेरे दिल के बेहद करीब है। मुझे उम्मीद है कि इसे आप सब पसंद करेंगे।'

अजय देवगन और काजोल को लेकर फिल्म बनाने को तैयार ये डायरेक्टर
आपको बता दें कि दिनेश विजन के निर्देशन में बनने वाली पहली कृति की फिल्म 'राबता' अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्माता दिनेश, होमी अदजानिया और भूषण कुमार हैं। आपको यह भी बता दें कि कृति और सुशांत के डेटिंग की खबरें भी सुर्खियों में छाई हुई हैं।