विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका पादुकोण की पद्मावती से जुड़ी ये पांच नई बातें , जानिए

By ManojEdited By:
Published: Mon, 28 Nov 2016 02:02 PM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2016 02:35 PM (IST)

सेट पर कई राजस्थानी पेंटिंग्स लगाई गई हैं और दीपिका पादुकोण के घूमर डांस के लिए 400 दीयों की सजावट भी की गई है।

News Article Hero Image

मुंबई। दीपिका पादुकोण अब संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के लिए अपने रानी पद्मावती के किरदार में पूरी तरह घुस चुकी हैं और भंसाली ने भी अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए बेहद ही भव्य तैयारी कर ली है। क्या है वो अहम् बातें आइये आपको बताते हैं ।

चित्तौड़गढ़ किले में रानी -

दीपिका पादुकोण तीसरी बार संजय लीला भंसाली की लार्जर देन लाइफ फिल्म में काम कर रही है, इसलिए भंसाली की तैयारी को देखने के बाद भी वो इस बार चौंकी नहीं। दीपिका ने फिल्म पद्मावती के लिए घूमर डांस से अपनी शूटिंग शुरू की है। भंसाली ने सेट को चित्तौड़गढ़ किले के इंटीयर्स में तब्दील किया है। इस सेट को बनने में 40 दिन का समय लगा और मजदूरों ने मुंबई में महबूब स्टूडियो में दिन रात एक कर इसे तैयार किया।

अर्जुन कपूर अब बोलेंगे सलमान-आमिर की भाषा !

दीयों की जगमगाहट -

संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों से जुड़े हर काम को बड़ी ही बारीक़ी से करते हैं। पूरी रिसर्च के बाद उन्होंने सेट को ऑथेंटिक बनाने के लिए बड़ी रकम भी खर्च की। सेट पर कई राजस्थानी पेंटिंग्स लगाई गई हैं और दीपिका पादुकोण के घूमर डांस के लिए 400 दीयों की सजावट भी की गई है। इन दीयों को शूटिंग के दौरान पूरे समय जगमगाते रहने के लिए भंसाली की टीम को दो दिनों तक सजावट करनी पड़ी।

जयपुर से आये म्यूजिशियन -

दीपिका का घूमर डांस एक परंपरागत राजस्थानी डांस शैली है जिसके लिए प्रोफेशनल डांसर्स को मुंबई बुलाया गया। इनमें सिर्फ लोक शैली के नर्तक ही नहीं बल्कि फायर डांसर्स और किशनगढ़ व् तेरहताली म्यूजिशियंस भी शामिल हैं , जिन्हें जयपुर से खास तौर पर बुलवाया गया है।

रितिक रोशन फिर पुराने रंग में , बनेगी इस हिट फिल्म की जोड़ी

लुक पर बड़ा काम -

पद्मावती में दीपिका को रानी के किरदार में ढलने के लिए पिछले कई महीनों से काम चल रहा है। सबसे ज्यादा उनके लुक को लेकर। बताया जा रहा है कि रानी के ड्रेस और जेवरों को ऑथेंटिक बनने के लिए डिजाइनरों ने राजस्थानी एक्सपर्ट से मदद ली है। इस बार दीपिका की नथनी और मांगटीका पर खास काम किया गया है।

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के रोमांस का होगा ' पुनर्जन्म' , सीक्वल की तैयारी

दीपिका की तैयारी-

रानी पद्मावती बनने के लिए दीपिका पादुकोण ने अपनी हॉलीवुड फिल्म का काम ख़त्म करते ही बड़ी जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी थी। इस सिलसिले में उन्होंने रानी पद्मावती से जुड़ी कई किताबों की बड़ी ही बारीकी से स्टडी की है। उनको राजपूताना काल की कई किताबों को प्रेपरेशन के लिए दिया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।