विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर अब बोलेंगे सलमान-आमिर की भाषा !

By ManojEdited By:
Published: Mon, 28 Nov 2016 12:02 PM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2016 01:29 PM (IST)

अर्जुन कपूर इन दिनों चंडीगढ़ में अनीस बज़्मी की फिल्म ' मुबारकां ' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन का डबल रोल है।

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान ने फिल्म सुल्तान में और आमिर खान ने आने वाली फिल्म दंगल में हरयाणवी भाषा का बखूबी इस्तेमाल किया है और अब यही काम अर्जुन कपूर करेंगे, अपनी नई फिल्म में।

ख़बर है कि अर्जुन कपूर अब दिबाकर बनर्जी की फिल्म में काम करेंगे। ये फिल्म थ्रिलर होगी जिसमें वो एक हरयाणवी पुलिसवाले की भूमिका में होंगे। हाल ही में दिबाकर ने अर्जुन को फिल्म की कहानी सुनाई थी और अर्जुन को वो इतनी पसंद आई कि उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए तुरंत हां कर दी। बताया जा रहा है कि उत्तर भारत के बैकड्रॉप में बनने वाले इस थ्रिलर की स्क्रिप्ट अभी तक पूरी तरह लिखी नहीं गई है और जैसे ही ये काम हो जाएगा दिबाकर फिल्म को फ्लोर पर ले जाएंगे। ख़बर है कि यशराज बैनर इस फिल्म को प्रोड्यूस करेगा और शूटिंग अगले साल के अंत में 60 दिनों तक की जायेगी।

करीना कपूर के फैन्स के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी

अर्जुन कपूर इन दिनों चंडीगढ़ में अनीस बज़्मी की फिल्म ' मुबारकां ' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन का डबल रोल है। यू के की डेस्टिनेशन वेडिंग की कहानी पर बन रही इस कॉमेडी फिल्म में अर्जुन पहली बार अपने चाचा अनिल कपूर के साथ काम कर रहे हैं।